लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


मैंजानता था कि जलियाँवाला बाग के काम के लिए उन लोगों से पैसा नहीं माँगा जा सकता। अतएव संरक्षक का पद स्वीकार करते समय ही मैं यह समझ गया था कि इसस्मारक के लिए धन-संग्रह का बोझ मुझ पर पड़ेगा और यही हुआ भी। बम्बई के उदार नागरिकों ने इस स्मारक के लिए दिल खोलकर धन दिया और आज जनता के पासउसके लिए जितना चाहिये उतना पैसा है। किन्तु हिन्दुओं, मुसलमानों और सिखोंके मिश्रित रक्त से पावन बनी हुई इस भूमि पर किस तरह का स्मारक बनायाजाये, अर्थात पड़े हुए पैसों का क्या उपयोग किया जाये, यह एक विकट सवाल होगया है, क्योंकि तीनों के बीच आज दोस्ती के बदले दुश्मनी का भास हो रहाहै।

मेरी दूसरी शक्ति लेखक और मुंशी का काम करने की थी, जिसका उपयोग कांग्रेस कर सकती थी। नेतागण यह समझ चुके थे कि लम्बे समय के अभ्यासके कारण कहाँ, क्या औऱ कितने कम शब्दों में व अविनय-रहित भाषा में लिखनाचाहिये सो मैं जानता हूँ। उस समय कांग्रेस का जो विधान था, वह गोखले कीछोड़ी हुई पूंजी थी। उन्होंने कुछ नियम बना दिये थे। उनके सहारे कांग्रेसका काम चलता था। वे नियम कैसे बनाये गये, इसका मधुर इतिहास मैंने उन्हींके मुँह से सुना था। पर अब सब कोई यह अनुभव कर रहे थे कि कांग्रेस का कामउतने नियमों से नहीं चल सकता। उसका विधान बनाने की चर्चायें हर साल उठतीथीं। पर कांग्रेस के पास ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं थी जिससे पूरे वर्षभर उसका काम चलता रहे, अथवा भविष्य की बात कोई सोचे। उनके तीन मंत्री होतेथे, पर वास्तव में कार्यवाहक मंत्री तो एक ही रहता था। वह भी चौबीसो घंटे दे सकने वाला नहीं होता था। एक मंत्री कार्यालय चलाये या भविष्य का विचारकरे अथवा भूतकाल में उठायी हुई कांग्रेस की जिम्मेदारियों को वर्तमान वर्षमें पूरा करे? इसलिए इस वर्ष यह प्रश्न सबकी दृष्टि में अधिक महत्त्वपूर्णबन गया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book