लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


कांग्रेसमें हजारों की भीड़ होती थी। उसमें राष्ट्र काकाम कैसे हो सकता था? प्रतिनिधियों की संख्या की कोई सीमा न थी। किसी भीप्रान्त से चाहे जितने प्रतिनिधि हो सकता था। अतएव कुछ व्यवस्था करने कीआवश्यकता सबको प्रतीत हुई। विधान तैयार करने का भार उठाने की जिम्मेदारीमैंने अपने सिर ली। मेरी एक शर्त थी। जनता पर दो नेताओं का प्रभुत्व मैं देख रहा था। इससे मैंने चाहा कि उनके प्रतिनिधि मेरे साथ रहें।

मैं समझता था कि वे स्वयं शान्ति से बैठकर विधान बनाने का काम नहीं कर सकते।इसलिए लोकमान्य और देशबन्धु से उनके विश्वास के दो नाम मैंने माँगे। मैंनेयह सुझाव रखा कि इनके सिवा विधान-समिति में और कोई न होना चाहिये। यहसुझाव मान लिया गया। लोकमान्य ने श्री केलकर का और देशबन्धु ने श्री आई.बी. सेन का नाम दिया। यह विधान-समिति एक दिन भी कहीं मिलकर नहीं बैठी। फिरभी हमने अपना काम एकमत से पूरा किया। पत्र-व्यवहार द्वारा अपना काम चलालिया। इस विधान के लिए मुझे थोड़ा अभिमान है। मैं मानता हूँ कि इसकाअनुकरण करके काम किया जाये, तो हमारा बेड़ा पार हो सकता है। यह तो जबहोगा, परन्तु मेरी यह मान्यता है कि इस जिम्मेदारी को लेकर मैंने कांग्रेसमें सच्चा प्रवेश किया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book