लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....

चरखा मिला !


गुजरात में अच्छी तरह भटक चुकने के बाद गायकवाड़ के बीजापुर गाँव में गंगाबहन को चरखा मिला। वहाँबहुत से कुटुम्बो के पास चरखा था, जिसे उठाकर उन्होंने छत पर चढा दिया था। पर यदि कोई उनका सूत खरीद ले और उन्हे कोई पूनी मुहैया कर दे, तो वे कातनेको तैयार थे। गंगाबहन ने मुझे खबर भेजी। मेरे हर्ष का कोई पार न रहा। पूनीमुहैया कराने का का मुश्किल मालूम हुआ। स्व. भाई उमर सोबानी से चर्चा करनेपर उन्होंने अपनी मिल से पुनी की गुछियाँ भेजने का जिम्मा लिया। मैंने वे गुच्छियाँ गंगाबहन के पास भेजी और सूत इतनी तेजी से कतने लगा कि मैं हारगया।

भाई उमर सोबानी की उदारता विशाल थी, फिर भी उसकी हद थी। दामदेकर पुनियाँ लेने का निश्चय करने में मुझे संकोच हुआ। इसके सिवा, मिल की पूनियों से सूत करवाना मुझे बहुत दोष पूर्ण मालूम हुआ। अगर मिल की पूनियाँहम लेते है, तो फिर मिल का सूत लेने में क्या दोष है? हमारे पूर्वजो केपास मिल की पुनियाँ कहाँ थी? वे किस तरह पूनियाँ तैयार करते होगे?मैंनेगंगाबहन को लिखा कि वे पूनी बनाने वाले की खोज करे। उन्होंने इसका जिम्मा लिया और एक पिंजारे को खोज निकाला। उसे 35 रुपये या इससे अधिक वेतन पर रखागया। बालकों को पूनी बनाना सिखाया गया। मैंने रुई की भिक्षा माँगी। भाई यशवंतप्रसाद देसाई ने रुई की गाँठे देने का जिम्मा लिया। गंगाबहन ने कामएकदम बढा दिया। बुनकरो को लाकर बसाया और कता हुआ सूत बुनवाना शुरू किया। बीजापुर की खादी मशहूर हो गयी।

दूसरी तरफ आश्रम में अब चरखे का प्रवेश होने में देर न लगी। मगनालाल गाँघी की शोधक शक्ति ने चरखे मेंसुधार किये और चरखे तथा तकुए आश्रम में बने। आश्रम की खादी पहले थान की लागत फी गज सतरह आने आयी। मैंने मित्रों से मोटी और कच्चे सूत की खादी केदाम सतरह आना फी गज के हिसाब से लिये, जो उन्होंने खुशी-शुशी दिये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book