लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....

एक संवाद


जिस समय स्वदेशी के नाम से परिचित यह आन्दोलन चलने लगा, उस समय मिल मालिको की ओर से मेरे पास काफीटीकाये आने लगी। भाई उमर सोबानी स्वयं एक होशियार मिल-मालिक थे। अतएव वेअपने ज्ञान का लाभ तो मुझे देते ही थे, पर दूसरो की राय की जानकारी भीमुझे देते रहते थे। उनमें से एक की दलील का असर उन पर भी हुआ और उन्होंनेमुझे उस भाई के पास चलने की सूचना की। मैंने उसका स्वागत किया। हम उनकेपास गये। उन्होंने आरम्भ इस प्रकार किया, 'आप यह तो जानते है न कि आपकास्वदेशी आन्दोलन पहला ही नहीं है?'

मैंने जवाब दिया, 'जी हाँ।'

'आप जानते है न कि बंग भंग के समय स्वदेशी आन्दोलन ने खूब जोर पकड़ा था, जिसकाहम मिलवालो ने खूब फायदा उठाया था और कपड़े के दाम बढ़ा दिये थे? कुछ नहींकरने लायक बाते की भी?'

'मैंने यह बात सुनी है और सुनकर मैं दुःखी हुआ हूँ।'

'मैं आपका दुःख समझता हूँ पर उसके लिए कोई कारण नहीं है। हम परोपकार के लिएव्यापार नहीं करते। हमें तो पैसा कमाना है। अपने हिस्सेदारो को जवाब देनाहै। वस्तु का मूल्य उसकी माँग पर निर्भर करता है, इस नियम के विरुद्ध कौनजा सकता है? बंगालियो को जानना चाहिये था कि उनके आन्दोलन से स्वदेशीवस्त्र के दाम अवश्य बढेंगे।'

'वे विचारे मेरी तरह विश्वासशील है। इसलिए उन्होंने मान लिया कि मिल-मालिक नितान्त स्वार्थी नहीं बनजायेंगे। विश्वासधात तो कदापि न करेंगे। स्वदेशी के नाम पर विदेशी कपड़ा हरगिज न बेचेंगे।'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book