लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धड़ी  : स्त्री० [सं० धटिका,धटी] १. चार या पाँच सेर की पुरानी तौल। धड़ा। २. मान, संख्या आदि की बहुलता या यथेष्टता। मुहा०—धड़ी-धड़ी करके लूटना=खूब अच्छी तरह या बहुत लूटना। ३. पाँच सौ रुपये की रकम। ४. ढेर। राशि। उदा०—सज्जाणिया सावण हुया, धड़ि उकती भंडार।—ढोला मारू। ५. मोटी रेखा या लकीर। जैसे—मिस्सी लगाये या पान खाने से होंठों पर धड़ी जम जाती है। क्रि० प्र०—जमना। मुहा०—धड़ी जमाना=मिस्सी करके होंठों पर काली या नीली मोटी रेखा बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ