लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धत  : अव्य० [अनु०] १. दुतकारने या तिरस्कारपूर्वक हटाने का शब्द। दूर हो। हटजा। २. हाथी को पीछे हटाने का शब्द। (महावत) स्त्री० लत (बुरी आदत या बान)।a क्रि० प्र०—पड़ना।—लगना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतकारना  : स० १. दुतकारना। २. धिक्कारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धता  : वि० [अनु० धत] जो दूर हो गया हो या किया गया हो। हटा या हटाया हुआ। मुहा०—धता बताना=अपना पीछा छुड़ाने के लिए इधर-उधर की बातें करके उपेक्षापूर्वक किसी को चलता करना या दूर हटाना। (बाजारू)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतिया  : वि० [हिं० धत] जिसे किसी बात की धत या बुरी लत पड़ गयी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतींगड़  : वि० [देश०] १. बहुत बड़ा, भारी या मोटा ताजा। २. जारज। दोगला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतींगड़ा  : वि०=धतींगड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतूर  : पुं० [अनु० धू+सं० हूर] नरसिंहा नाम का बाजा। धूतू। सिंहा। तुरही। पुं०=धतूरा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतूरा  : पुं० [सं० धुस्तूर] १. दो तीन हाथ ऊंचा एक प्रकार का पौधा, जिसके पत्ते पान के आकार के नोकदार तथा कोमल होते हैं तथा फल सेब की तरह गोल होते हैं किन्तु ऊपर छोटे-छोटे काँटे होते हैं। इसके फल तथा बीज बहुत अधिक जहरीले तथा मादक होते हैं; इसीलिए फल शिवजी को चढ़ाये जाते हैं। २. उक्त पौधे का फल जो बहुत जहरीला होता है। ३. कोई जहरीली वस्तु। मुहा०—धतूरा खाये फिरना=इस प्रकार उन्मत्त और नशे में चूर होकर घूमना, मानों धतूरे के बीज अथवा ऐसी ही कोई जहरीली चीज खा ली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतूरिया  : पुं० [हिं० धतूर+इया (प्रत्य०)] ठगों का वह दल, जो पथिकों को धतूरे का बीज खिलाकर बेहोश करता और लूटता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धत्ताँ  : वि० [?] बहुत अधिक (गहरा या तेज) उदा०—ये तो रँग धत्ताँ लग्यों माय।—मीराँ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धत्ता  : पुं० [देश०] १. एक प्रकार का छंद, जिसके विषय चरणों में १ ८ और सम चरणों में १ ६ मात्राएँ होती हैं। अंत में तीन लघु होते हैं। २. थाली की बाढ़ का ढालुआँ अंश या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धत्तानंद  : पुं० [सं०] एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में १ १ +७+१ ३ के विश्राम से ३१ मात्राएँ और अंत में एक नगण होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धत्तूर  : पुं० [सं०√धे (पीना)+उरच्, पृषो० सिद्धि] धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धत्तूरक  : पुं० [सं० धत्तूर+कन्] धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धत्तूरक  : स्त्री० [सं० धत्तूरक+टाप्]धतूरा
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ