लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धतूर  : पुं० [अनु० धू+सं० हूर] नरसिंहा नाम का बाजा। धूतू। सिंहा। तुरही। पुं०=धतूरा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतूरा  : पुं० [सं० धुस्तूर] १. दो तीन हाथ ऊंचा एक प्रकार का पौधा, जिसके पत्ते पान के आकार के नोकदार तथा कोमल होते हैं तथा फल सेब की तरह गोल होते हैं किन्तु ऊपर छोटे-छोटे काँटे होते हैं। इसके फल तथा बीज बहुत अधिक जहरीले तथा मादक होते हैं; इसीलिए फल शिवजी को चढ़ाये जाते हैं। २. उक्त पौधे का फल जो बहुत जहरीला होता है। ३. कोई जहरीली वस्तु। मुहा०—धतूरा खाये फिरना=इस प्रकार उन्मत्त और नशे में चूर होकर घूमना, मानों धतूरे के बीज अथवा ऐसी ही कोई जहरीली चीज खा ली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धतूरिया  : पुं० [हिं० धतूर+इया (प्रत्य०)] ठगों का वह दल, जो पथिकों को धतूरे का बीज खिलाकर बेहोश करता और लूटता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ