लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धनांक  : पुं० [सं० धन-अंक, ष० त०] लेन-देन आदि के लिए किसी निश्चित धन राशि का सूचक शब्द। धन-राशि। रकम (एमाउन्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धना  : स्त्री० [सं० धनिका, हिं० धनिया=युवती] १. युवती। २. वधू। स्त्री० [?] संगीत में एक प्रकार की रागिनी। पुं०=धनिया।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनाग्र  : पुं० [धन-अग्र, ष० त०] विद्युत-शास्त्र में धन दण्ड का वह भाग जिसमें विद्युत निकलकर ऋणदंड में पहुँचती है। (एनोड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनाढ़य  : वि० [धन-आढ़य तृ० त०] बहुत बड़ा धनी। धनवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनाणु  : पुं० [सं० धन-अणु, ष० त० ?] वह अणु जो सदा धनात्मक विद्युत से आविष्ट रहता है। (पाजिटिव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनात्मक  : वि० [धन-आत्मन्, ब० स०, कप्] १. धन-पक्ष संबंधी। २. धनवाले तत्त्व से युक्त। विशेष दे० ‘सहिक‘।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनादेश  : पुं० [धन-आदेश ष० त०] १. किसी को कुछ धन देने का आदेश या आज्ञा। २. डाकखाने के द्वारा किसी अन्य स्थान पर रहनेवाले व्यक्ति को भेजा जानेवाला धन। (मनी आर्डर)। ३. किसी बैंक (अधिकोष) को, जिसमें किसी व्यक्ति का हिसाब हो, दिया गया इस आशय का लिखित आदेश कि वाहक अथवा अमुक निर्दिष्ट व्यक्ति को लिखित रकम मेरे खाते से दे दें। (पे आर्डर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनाध्यक्ष  : पुं० [धन-अध्यक्ष, ष० त०] १. कोषाध्यक्ष। खजानची। २. कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनाना  : अ० [सं० धेनु=नवसूतिका गाय] साँड़ आदि के संयोग से गाय, भैंस आदि का गर्भवती होना। स० गाय, भैंस आदि का गर्भाधान कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनापहार  : पुं० [धन-अपहार, ष० त०] १. अर्थदंड। जुरमाना। २. लूट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनार्चित  : वि० [धन-अर्चित, तृ० त०] धन आदि की भेंट देकर सम्मानित या संतुष्ट किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनार्थी  : वि० [सं० धन√अर्थ (चाहना)+णिनि] धन का इच्छुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनाश्री  : स्त्री० [सं०] संगीत में ओड़व-संपूर्ण जाति की एक रागिनी। जो हनुमत् के मत से श्रीराग की तीसरी पत्नी है। इसका प्रयोग प्रायः वीर रस में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनासी  : स्त्री० [सं० धन्या+श्री] १. पत्नी। २. प्रेमिका।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ