लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धनिक  : वि० [सं० धन+ठन्—इक] [स्त्री० धनिका] जिसके पास धन हो। धनी। पुं० १. धनवान् व्यक्ति। अमीर। २. स्त्री का पति। स्वामी। ३. वह जो लोगों को धन उधार देता हों। महाजन। ४. [धनिक√कै+क] धनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनिक-तंत्र  : पुं० [ष० त०] [वि० धनिक-तंत्री] आधुनिक राजनीति में, ऐसी शासन-प्रणाली जिसमें शासन का वास्तविक सूत्र प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से देश के बड़े-बड़े धनवानों के ही हाथ में रहता हो। (प्लुटो क्रैसी) विशेष—ऐसी प्रणाली राजसत्ताक देशों में भी होती सकती है और प्रजासत्ताक देशों में भी। (ख) इंग्लैड और अमेरिका की आधुनिक शासन-प्रणालियाँ मुख्यतः धनिक-तंत्री ही मानी जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धनिका  : स्त्री० [सं० धनिक+टाप्] १. धनी स्त्री। २. युवती और सुन्दर स्त्री। ३. पत्नी। वधू। ४. प्रियंगु वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ