लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धमन  : पुं० [सं०√धम् (शब्द)+ल्युट—अन] १. किसी चीज में हवा फूँककर भरना। २. भाथी से हवा करना। धौंकना। ३. उक्त काम के लिए बनी हुई पोली नली। ४. धौंकनी। ५. नरकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धमन-भट्टी  : स्त्री० [सं० धमन+हिं० भट्ठी] धातुएँ आदि गलाने की एक विशेष प्रकार की भट्ठी, जिसमें आग सुलगाने के लिए हवा बहुत तेजी से पहुँचायी जाती है। (ब्लास्ट फर्नेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धमना  : स० [सं० धमन] १. धौंकना। २. नल आदि में भरकर हवा के जोर से कोई चीज अंदर पहुँचाना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धमनि  : स्त्री० [सं० धम्+अनि] १. प्रह्लाद के भाई ह्लाद की स्त्री जो वातापि और इल्वल की माता थी। २. वाक्-शक्ति। वाणी। ३. धमनी। नाड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धमनिका  : स्त्री०[सं०] १. छोटी और पतली धमनी। (आर्टरी पोल) २. तुरही नाम का बाजा। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धमनी  : स्त्री० [सं० धमनि+ङीष्] १. गर्दन। गला। २. शरीर के अंदर की उन नलियों या नसों या समूहों जिनके द्वारा हृदय से निकलकर चलने वाला रक्त सारे शरीर में पहुँचता या फैलता है। (आर्टरी) विशेष—सुश्रुत में इनकी संख्या २४ बतलायी गई है और कहा गया है कि इनकी छोटी-छोटी हजारों शाखाएँ सारे शरीर में फैली हुई हैं। इन छोटी-छोटी शाखाओं को धमनिका कहते हैं। ३. गमन या यातायात का कोई मुख्य मार्ग या साधन। जैसे—नदियाँ अथवा रेलें और सड़कें हमारे देश की धमनियाँ हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धमना  : अ०= धाना (दौड़ना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ