लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धाड़  : स्त्री० [हिं० धार] १. डाकुओं का आक्रमण। २. आक्रमण। चढ़ाई। उदा०—महि अधण मेवाड़, राड़ धाड़ अकबर रचै।—दुरसाजी। क्रि० प्र०—पड़ना। ३. जीव-जन्तुओं का ऐसा दल या समूह जो दूर तक पंक्ति के रूप में चला गया हो। जैसे—च्यूँटियों या बन्दरों की धाड़। स्त्री० १. डाढ़। २. ढाड़।a स्त्री० [हिं० दहाड़] जोर-जोर से चिल्लाकर रोने का शब्द। क्रि० प्र०—मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धाड़ना  : अ०=दहाड़ना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धाड़स  : पुं०=ढारस।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धाड़ी  : स्त्री० [हिं० धाड़] १. डाकुओं या लुटेरों का जत्था या दल। २. उक्त जत्थे का कोई व्यक्ति। डाकू। लुटेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ