लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धानी  : स्त्री० [सं०√धा+ल्युट्—अन+ङीप्] १. जगह। स्थान। २. ऐसा स्थान जिसमें किसी का निवास हो या कोई रहे। जैसे—राजधानी। ३. ऐसी जगह जो किसी के लिए आधार या आश्रय का काम दे। उदा०—संका तैं सकानी लंका रावन की राजधानी, पजरट पानी धूरि धानी भयो जात है।—सेनापति। ४. ऐसा आधार जिसमें या जिस पर कोई चीज रखी जाय। (स्टैंड) जैसे—शूकधानी। ५. धनियाँ। ६. पीलू वृक्ष। वि० [सं० धारण] धरण करनेवाला। स्त्री० [सं० धाना] भुना हुई गेहूँ या जौ। जैसे—गुड़धानी। स्त्री० [?] संपूर्ण जाति की एक रागिनी। वि० [हिं० धान] धान की हरी पत्तियों के से रंग का। हलका हरा। जैसे—धानी दुपट्टी। पुं० उक्त प्रकार का हलका हरा रंग जो धान की पत्तियों के रंग से मिलता-जुलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ