लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धान्य  : पुं० [सं०धान+यत्] १. अनाज। अन्न। गल्ला। २. ऐसा चावल जिसका छिलका निकाला न गया हो। धान। पद—धन-धान्य=आर्थिक संपत्ति और खाने-पीने के समस्त पदार्थ या साधन। ३. धनियाँ। ४. प्राचीन काल की चार तिलों के बराबर एक तौल या परिमाण। ५. केवटी मोथा। ६. एक प्रकार का प्राचीन अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यक  : पुं० [सं० धान्य+कन्] १. धनियाँ। २. धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-कूट  : पुं०=धान्य-कोष्ठक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-कोष्ठक  : पुं० [ष० त०] अनाज रखने के लिए बना हुआ बड़ा बरतन। कोठिला। गोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-चमस  : पुं० [मयू० स०] चिड़वा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यचारी (रिन्)  : पुं० [सं० धान्य√चर् (गति)+णिनि] चिड़िया। पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यजीवी (विन्)  : वि० [सं० धान्य√जीव् (जीना)+णिनि] धान्य खाकर जीवन-निर्वाह करनेवाला। पुं० चिड़िया। पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यतुषोद  : पुं० [सं०] काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-धेनु  : स्त्री० [मध्य० स०] अन्न की ढेरी जिसे गौ मानकर दान किया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-पंचक  : पुं० [ष० त०] १. शालि, ब्रीहि, शूक, शिंबी और क्षुद्र ये पाँच प्रकार के धान। २. वैद्यक में एक प्रकार का तैयार किया हुआ पानी जो पाचक कहा गया है। ३. वैद्यक में एक प्रकार का औषध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-पति  : पुं० [ष० त०] १. चावल। २. जौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-पानक  : पुं० [मध्य० स०] एक प्रकार का पन्ना या पेय पदार्थ जो धनिये के योग से बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-बीज  : पुं० [ष० त०] धनिये के बीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-भोग  : पुं० [सं०] ऐसी उपजाऊ भूमि जिसमें अन्न बहुत अधिक मात्रा में उत्पन्न होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यमालिनी  : स्त्री० [सं०] रावण के दरबार की एक राक्षसी जिसे उसने जानकी को बहकाने के लिए नियुक्त किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यमाष  : पुं० [सं०] अन्न मापने का एक प्राचीन परिमाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-मुख  : पुं० [ब० स०] चीर-फाड़ करने का एक प्राचीन उपकरण। (सुश्रुत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-मूल  : पुं० [ब० स०] काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-यूष  : पुं० [ष० त०] काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-योनि  : स्त्री० [ब० स०] काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-राज  : पुं० [ष० त०] जौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-वर्धन  : पुं० [ब० स०] अन्न उधार देने की वह रीति जिसमें मूल और ब्याज दोनों अन्न के रूप में ही लिया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-वाप  : पुं० [ब० स०] ऐसी उपजाऊ भूमि जहाँ अन्न बहुतायत से पैदा होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-वीज  : पुं० [ष० त०] १. धान का बीज। २. [ब० स०] धनियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-वीर  : पुं० [स० त०] उड़द। माष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-शर्करा  : स्त्री० [मध्य० स०] चीनी मिला हुआ धनिए का पानी जो अंतर्दाह शांत करने के लिए पीया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-शीर्षक  : पुं० [ष० त०] गेहूँ, धान आदि पौधों की बाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-शैल  : पुं० [मध्य० स०] दान करने के निमित्त लगाई हुई अन्न की बहुत बड़ी ढेरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्य-सार  : पुं० [ष० त०] चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्या  : स्त्री० [सं० धान्य+टाप्] धनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्याक  : पुं० [सं० धान्य√अक् (गति)+अण्] धनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्याचल  : पुं० [धान्य-अचल, मध्य० स०]=धान्य-शैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्याभ्रक  : पुं० [सं०] १. वैद्यक में भस्म लगाने के लिए धान की सहायता से शोधा और साफ किया हुआ अभ्रक। २. उक्त प्रकार से अभ्रक शोधने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्याम्ल  : पुं० [धान्य-अम्ल, मध्य० स०] काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्याम्लक  : पुं० [सं० धान्याम्ल+कन्] धान से बनी हुई काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यारि  : पुं० [धान्य-अरि, ष० त०] धान का शत्रु, चूहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यार्थ  : पुं० [धान्य-अर्थ, मध्य० स०] अन्न या धान के रूप में होनेवाली संपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्याशय  : पुं० [धान्य-आशय, ष० त०] अन्नशाला। अन्न का भंडार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्यास्थि  : स्त्री० [धान्य-अस्थि, ष० त०] धान का छिलका। भूसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धान्योत्तम  : पुं० [धान्य-उत्तम, स० त०] उत्तम प्रकार का धान, शालि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ