लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धारण  : पुं० [सं०√धृ+णिच्+ल्युट्—अन] १. कोई चीज ठीक तरह उठना, पकड़ना या सँभालना। जैसे—शस्त्र धारण करना। २. आभूषण, वस्त्र आदि के संबंध में अंगों पर रखना, लपेटना या चढ़ाना। पहनना। ३. स्मृति में रखना। याद रखना। ४. कोई बात, विचार या संकल्प मन में स्थिर करना। जैसे—व्रत धारण करना। ५. अंगीकार करना। ६. खाद्य के रूप में सेवन करना। खाना। ७. उधार या ऋण लेना। ८. शिव। ९.कश्यप के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणक  : पुं० [सं०] ऋणी। कर्जदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणा  : स्त्री० [सं०√धृ+णिच्+युच्—अन, टाप्] १. धारण करने की अवस्था, क्रिया, गुण या भाव। २. वह आंतरिक शक्ति जिसके द्वारा जानी देखी या सुनी हुई बात का ज्ञान या ध्यान मन में स्थायी रूप से रहता है। ३. किसी कार्य, विषय या प्रसंग के संबंध में मन में बना हुआ कोई व्यक्तिगत विचार या विश्वास। जैसे—हमारी तो अब तक यही धारणा है कि रुपये वही चुरा ले गया है। ४. मर्यादा। ५. याद। स्मृति। ६. योग के आठ अंगों में से एक जिसमें प्राणायाम करते हुए मन को सब ओर से हटाकर निर्विकार, शांत और स्थिर किया जाता है। ७. मन की दृढ़ता और स्थिरता। ८. बृहत्संहिता के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल अष्टमी से एकादशी तक पड़ने वाला एक योग, जिसमें वायु की गति देखकर यह निश्चित किया जाता है कि इस वर्ष अच्छी वर्षा होगी या नहीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणावान् (वत्)  : वि० [सं० धारण+मतुप] [स्त्री० धारणावती] जिसकी धारणा शक्ति बहुत प्रबल हो। मेधावी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणिक  : पुं० [सं० धारण+ठक्—इक] १. ऋणी। कर्जदार। २. धन जमा करके रखने की जगह। खजाना। ३. वह व्यक्ति जिसके पास कोई चीज अमानत या धरोहर के रूप में जमा की जाय। महाजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणी  : स्त्री० [सं०√धृ+णिच्+ल्युट्—अन, ङीष्] १. नाड़िका। नाड़ी। २. पंक्ति। श्रेणी। ३. सीधी रेखा या लकीर। ४. पृथ्वी जो सबको धारण किये रहती है। ५. बौद्ध-तंत्र का एक अंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणीमति  : स्त्री० [सं०] योग में एक तरह की समाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारणीय  : वि० [सं०√धृ+णिच्+अनीयर] [स्त्री० धारणीया] जो धारण किये जाने के योग्य हो। जिसे धारण करना आवश्यक या उचित हो। पुं० १. धरणीकंद। २. तांत्रिकों का एक प्रकार का मंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ