लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धारि  : स्त्री० [सं० धारा] १. एक प्रकार के वर्ण वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में एक रगण और एक लघु होता है। २. झुंड। समूह। ३. दे० ‘धार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारिणी  : स्त्री० [सं०√धृ (धारण)+णिनि—ङीष्] १. पृथ्वी। २. सेमल का पेड़। ३. एक प्रकार की पुरानी नाव जो १ ६0 हाथ लंबी, ३0 हाथ चौड़ी और १ ६ हाथ ऊँची होती थी। ४. चौदह देवताओं की स्त्रियाँ जिनके नाम ये हैं—शचि, वनस्पति, गार्गी, धूम्रोर्णा, रुचिराकृति, सिनीवाल, कुहू, राका, अनुमति, आयाति, प्रज्ञा, सेला और बेला। वि० सं० ‘धारी’ (धारण करनेवाला) का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारित  : भु० कृ० [सं०√धृ+णिच्-क्त] १. धारण किया हुआ। २. अपने ऊपर लिया या सँभाला हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धारिता  : स्त्री० [सं० धारिन+तल—टाप्] १. धारण करने का गुण योग्यता या सामर्थ्य। २. वस्तु, व्यक्ति आदि की उतनी पात्रता जितने में वह कुछ धारण कर सके। समाई। (कपैसिटी) जैसे—इस हंडे में एक मन पानी की धारिता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ