लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धाव  : पुं० [सं० धव] एक प्रकार का लंबा और बहुत सुंदर पेड़ जिसे गोलरा, घावरा और बकली भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावक  : वि० [सं०√धाव् (दौड़ना)+ण्वुल्—अक] दौड़कर चलनेवाला। पुं० १. हरकारा। २. कपड़े धोनेवाला। धोबी। ३. संस्कृत के एक प्राचीन आचार्य और कवि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावड़ा  : पुं० [हिं० धव] धव या धौ का पेड़।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावण  : पुं० [सं० धावन] दूत। हरकारा। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावन  : पुं० [सं०√धाव्+ल्युट्—अन] १. बहुत तेजी से या दौड़कर जाना। २. दूत। हरकारा। जैसे—धारा धर धावन। ३. कपड़े धोने और साफ करने का काम। कपड़ों की धुलाई। ४. धोबी। ५. वह चीज जिसकी सहायता से कोई चीज धोकर साफ की जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावना  : अ० [सं० धावन=गमन] वेग से चलना। दौड़ना। धाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावनि  : स्त्री० [सं०√धाव्+अनि] पिठवन। पृश्निपर्णी लता। स्त्री० [हिं० धावना=दौड़ना] १. धावने अर्थात दौड़ने की क्रिया या भाव। जल्दी-जल्दी चलना या दौड़ना। २. चढ़ाई धावा। स्त्री० हिं० धावन (हरकारा) का स्त्री०।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावनिका  : स्त्री० [सं० धावनि+कन्—टाप्] १. कंटकारिका। कटेरी। २. पृश्निपर्णी। पिठवन। ३. काँटेदार मकोय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावनि  : स्त्री० [सं० धावनि+ङीष्] १. पृश्निपर्णी लता। पिठवन। २. कंटकारी। ३. धौ का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावमान  : वि० [सं०√धाव्+लट्—शानच्] १. दौड़नेवाला। २. दौड़ता हुआ। ३. चढ़ाई करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावरा  : वि० [स्त्री० धावरी]=धौरा (धवल)। पुं०=धव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावरी  : स्त्री०=धौरी (सफेद गाय)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावल्य  : पुं० [सं० धवल+व्यञ्] धवलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावा  : पुं० [हिं० धाना=तेजी से चलना] १. किसी काम के लिए बहुत तेजी से चलते हुए कहीं दूर जाने की क्रिया या भाव। द्रुत गमन। मुहा०—धावा मारना=बहुत तेजी से चलते हुए कहीं दूर जाना अथवा दूर से आना। जैसे—हम तो चार कोस से धावा मारकर यहाँ आये, और आपने ऐसा कोरा जवाब दिया। २. शत्रु पर आक्रमण करने के लिए दल-बल सहित उसकी ओर बढ़ने की क्रिया या भाव। आक्रमण या चढ़ाई के लिए जल्दी-जल्दी चलना या जाना। ३. हमला। मुहा०—(किसी पर) धावा बोलना=अपने साथियों या सैनिकों को यह आज्ञा देना कि शत्रु पर चढ़ चलो और उसका नाश करो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धावित  : वि० [सं०√धाव्+क्त] १. बहुत तेज दौड़ता हुआ। २. धोया और साफ किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ