लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धावा  : पुं० [हिं० धाना=तेजी से चलना] १. किसी काम के लिए बहुत तेजी से चलते हुए कहीं दूर जाने की क्रिया या भाव। द्रुत गमन। मुहा०—धावा मारना=बहुत तेजी से चलते हुए कहीं दूर जाना अथवा दूर से आना। जैसे—हम तो चार कोस से धावा मारकर यहाँ आये, और आपने ऐसा कोरा जवाब दिया। २. शत्रु पर आक्रमण करने के लिए दल-बल सहित उसकी ओर बढ़ने की क्रिया या भाव। आक्रमण या चढ़ाई के लिए जल्दी-जल्दी चलना या जाना। ३. हमला। मुहा०—(किसी पर) धावा बोलना=अपने साथियों या सैनिकों को यह आज्ञा देना कि शत्रु पर चढ़ चलो और उसका नाश करो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ