लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धिंग  : स्त्री०=धींगा-धींगी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिंगरा  : पुं०=धींगड़ा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिंगा  : पुं० [सं० दृढ़ांग] १. उपद्रवी। शरारती। २. दुष्ट पाजी। बदमाश। ३. निर्लज्ज। बेशरम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिंगाई  : स्त्री० [हिं० धिंगा] १. धींगापन। धींगा-मस्ती। २. उपद्रव। शरारत। ३. पाजीपन। बदमाशी। ४. निर्लज्जता। बेशरमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिंगा-धिंगी  : स्त्री०=धींगा-धींगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिंगाना  : अ० [हिं० धिंगा] धींगा-धिंगी करना। स० किसी को धींगा-धींगी करने में प्रवृत्त करना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिंगी  : स्त्री० [सं० दृढांगी] १. बदमाश स्त्री। दुश्चरित्रा। २. निर्लज्ज स्त्री। ३. दे० ‘धिंगाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धि  : प्रत्य० [सं०√धा (धारण)+कि (उत्तर पद होने पर)] जो समस्त पदों के अंत में लगकर निधि या भंडार का अर्थ देता है। जैसे—जलधि, वारिधि आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिआ  : स्त्री० [सं० दुहिता, प्रा० धीआ] १. पुत्री। बेटी। २. कन्या। लड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिआन  : पुं०=ध्यान।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिआना  : स०=ध्याना (ध्यान करना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिक्  : अव्य० [सं०√धक्क् (धरण या नाश)+डिकन्] घृणा और तिरस्कारपूर्वक भर्त्सना करने का शब्द। लानत है। जैसे—धिक् तुमने ऐसा दुष्कर्म किया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिक  : अव्य०=धिक्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिकना  : अ० [सं० दग्ध या हिं० दहकना] १. आग का अच्छी तरह दहकना या जलना। २. आग की गरमी से किसी चीज का तपकर लाल होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिकलना  : स०=धकेलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिकाना  : स० [हिं० धिकाना का स०] १. आग को तेजी से जलाने की क्रिया करना। दहकाना। २. आग में तपकर खूब लाल करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिक्कार  : स्त्री० [सं० धिक्-कार ष० त०] बहुत ही बुरा काम करनेवाले अथवा अपने कर्तव्य का निर्वाह न करनेवाले व्यक्ति का अपमान सूचक शब्दों में की जाने वाली भर्त्सना। लानत। विशेष—संस्कृत में धिक्कार पुं० है। अव्य० दे० ‘धिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिक्कारना  : स० [सं० धिक्कार] अनुचित या दूषित काम करनेवाले की कठोर तथा अपमान-सूचक शब्दों में निन्दा करना। जैसे—इस देश-द्रोही को देश एक स्वर में धिक्कार रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिक्कृत  : भू० कृ० [सं० धिक्√कृ (करना)+क्त] जो धिक्कारा गया हो। जिसे ‘धिक’ कहा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिक्-पारुष्य  : पुं० [सं० व्यस्त पद] धिक्कार। भर्त्सना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिग  : अव्य०=‘धिक’। पुं०=धिक्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिग्दंड  : पुं० [सं० धिक्-दंड मध्य० स०] धिक्कारपूर्वक भर्त्सना के रूप में (किसी को) दिया जाने वाला दंड। जैसे—पंचों ने उसे धिग्दंड दोकर छोड़ दिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिग्वण  : पुं० [सं०] ब्राह्मण पिता और अयोगवी माता से उत्पन्न एक प्राचीन संकर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिठाई  : स्त्री०=ढिठाई।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिमचा  : पुं० [देश०] एक तरह का इमली का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिय  : स्त्री० [सं० दुहिता] १. पुत्री। बेटी। २. कन्या। लड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धियांपति  : पुं० [सं०] बृहस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिया  : स्त्री०=धिय। स्त्री०=धिक्कार। (क्व०)a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धियान  : पुं०=ध्यान।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धियाना  : अ०=ध्याना (ध्यान करना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धियानी  : वि०=ध्यानी।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धियारी  : स्त्री०=धी (पुत्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिरकार  : स्त्री०=धिक्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिरयना  : स०=धिरवना।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिरवना  : स०=धिराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिराना  : स० [सं० धर्षण] १. भयभीत करना। डराना। २. धम-काना। स० [सं० धैर्य्य] १. धीरज दिलाना। २. शांत करना। अ० १. धीरज रखना। २. शांत होना। अ० [सं० धीर] १. मंद पड़ना। धीमा होना। उदा०—यों कहि धिरई चढ़ाई भौंह...।—रत्नाकर। २. ठहरना। ३. शांत होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिया-वसु  : पुं० [सं० अलुक् समास] वैदिक युग के एक देवता जो ‘धी’ अर्थात बुद्धि के अधिष्ठाता माने जाते थे, और ‘सरस्वती’ के वर्ग के थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिषण  : पुं० [सं०√धृष् (दबाना)+क्यु—अन, धिषादेश] १. बृहस्पति। २. ब्रह्मा। ३. विष्णु। ४. गुरु। शिक्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिषणा  : स्त्री० [सं० धिषण+टाप्] १. बुद्धि। अक्ल। २. प्रशंसा। स्तुति। ३. वाकशक्ति। वाणी। ४. पृथ्वी। ५. जगह। स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिषणाधिप  : पुं० [सं० धिषणा-अधिप ष० त०] बृहस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिष्ट्य  : पुं० [सं०=धिष्ण्य नि० णकोट] १. स्थान। जगह। २. घर। मकान। ३. नक्षत्र। ४. अग्नि। आग। ५. बल। शक्ति। ६. शुक्राचार्य का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धिष्ण्य  : पुं० [सं०√धृष्+ण्य नि० ऋ को इ] १. जगह। स्थान। २. घर। मकान ३. अग्नि। आग। ४. नक्षत्र। ५. शक्ति। ६. शुक्र ग्रह। ७. शुक्राचार्य। ८. तारा। ९.एक प्रकार की उल्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ