लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धीवर  : पुं० [सं०√धा (धारण)+ष्वरच्] [स्त्री० धीवरी] १. एक जाति जो प्रायः नाव खेने, मछली पकड़ने और मछली बेचने का काम करती है। मछुआ। मल्लाह। केवट। २. पुराणानुसार एक प्राचीन देश। ३. उक्त देश का निवासी। ४. काले रंग का आदमी। ५. नौकर। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धीवरी  : स्त्री० [सं० धीवर+ङीष्] १. धीवर जाति की स्त्री। मल्लाहिन। २. मछली फँसाने की कटिया या बंसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ