लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धुँआँ  : पुं० = धूआँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँआँस  : स्त्री०=धुवाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँआँसा  : पुं० [हिं० धूआँ] बहुत अधिक धूआँ लगने के कारण जमने वाली कालिख।a वि० धुएँ की गंध या स्वाद से युक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँना  : अ० [हिं० धूआँ+ना (प्रत्य०)] अधिक या निरंतर धुआँ लगने के कारण किसी चीज का रंग काला पड़ जाना और उसमें से धुएँ की गंध या स्वाद आना। जैसे—खीर या दूध का धुँआना। स० अधिक धुआँ लगकर किसी चीज या धुएँ की गंध या स्वाद से युक्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँआयँध  : वि० [हिं० धुआँ+गंध] जिसमें धूएँ की महक आ गई हो। धुएँ की तरह महकने वाला। जैसे—धुँआयँध डकार आना। स्त्री० १. धुएँ के कारण उत्पन्न होने वाली गंध। २. अन्न न पचने की दशा में, पेट के अंदर धुँआ से उठने की अनुभूति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँआरा  : वि० [हिं० धूआँ] धूएँ के रंग का काला। धूमिल। पुं० छत में धूआँ निकलने के लिए बना हुआ छेद या नल। चिमनी। वि०=धुँधला।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँई  : स्त्री०=धूनी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँकार  : पुं० [सं० ध्वनि कार] जोर का शब्द। गड़गड़ाहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँकारना  : अ० [हिं० धुँकार] हुंकारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँगार  : स्त्री०=बघार (छौंक या तड़का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँगारना  : स० [हिं० धुँगार] १. खाने की चीज में तड़का देना। छौंकना। बघारना। २. अच्छी तरह मारना-पीटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंज  : वि०=धुँधला।a पुं०=धुंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंद  : पुं० १.=धुंध। २. दुंद (द्वन्द्व या द्वंद्व)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंदुल  : पुं० [देश०] एक तरह का मझोले कद का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंध  : पुं० [सं० धूम्र-अंध] १. वह स्थिति जिसमें धुँधलापन हो। २. गरदे और धूल से भरी हुई हवा चलने के कारण वातावरण में छाने वाला अँधेरा। पद—अंधाधुंध। (देखें) ३. हवा में उड़ती हुई धूल ४. आँख का एक रोग जिसमें दृष्टि या देखने की शक्ति कम हो जाती है और आकृतियाँ, चीजें आदि धुँधली दिखाई देने लगती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधक  : पुं०=धुंध।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधका  : पुं० [हिं० धुआँ] दीवार, छत आदि में का वह छेद या मार्ग जिसमें होकर धूआँ कमरे आदि से बाहर निकलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधकार  : पुं० [हिं० धुंकार] १. गरज। गड़गड़ाहट। धुंकार। २. अंधकार। अँधेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधमार  : पुं०=धुंधुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधमाल  : पुं०=धुंधुमार।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधर  : स्त्री० [हिं० धुंध] १. हवा के साथ उड़ने वाली धूल। गरदा। गुबार। २. उक्त प्रकार की धूल के कारण छानेवाला अँधेरा
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधरा  : वि० [स्त्री० धुँधरी]=धुंधला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधराना  : अ०, स०=धुँधलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधरी  : स्त्री० [हिं० धुँधरी] १. गर्द-गुबार से उत्पन्न अँधेरा। २. धुँधला-पन। ३. आँख का धुंध नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलका  : वि० [हिं० धुँधला]=धुँधला। पुं० वह समय या स्थिति जिसमें धुँआ प्रकाश हो। जैसे—सायंकाल का धुंधलका। पद—धुँधलके का समय=सबेरे या संध्या का समय जिसमें चीजें स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधला  : वि० [हिं० धुंध+ला] [स्त्री० धुँधली] १. धुंध से भरा हुआ। २. धूएँ की तरह का, कुछ-कुछ काला। ३. (नेत्र) जिसमें धुंध नामक राग होने के कारण चीजें अस्पष्ट दिखाई पड़ती हों। ४. (दर्पण) जिसकी चमक खराब हो जाने के कारण प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दिखाई न पड़े। ५. लाक्षणिक अर्थ में, (बात) जो अब ठीक-ठाक स्मरण न हो। जैसे—धुँधली स्मृतियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलाई  : स्त्री०=धुँधलापन।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलाना  : अ० [हिं० धुँधला] धुँधला सा पड़ना या होना। स० धुँधला करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलापन  : पुं० [हिं० धुँधला+पन] धुँधले या स्पष्ट होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधली  : स्त्री०=धुंध।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधाना  : अ० [हिं० धुंध] धुँधला पड़ना या होना। स० धुँधला करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधार  : वि० १.=धुँधला। २. धूआँधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधि  : स्त्री०=धुंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधियारा  : वि०=धुंधला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधु  : पुं० [सं०] एक राक्षस जो मधु नामक राक्षस का पुत्र था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुआना  : अ० [सं० धूम्र, हिं० धुआँ] इस प्रकार जलना कि खूब धुआँ उठे। धुआँ देते हुए जलना। स० इस प्रकार जलाना कि खूब धुआँ उठे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधकार  : पुं० [हिं० धुंधु+कार] १. अंधकार। अँधेरा। २. धुँधलापन। ३. नगाड़ा बजने का शब्द। ४. आग के धू-धू करके जलने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुमार  : पुं० [सं० धुंधु√मृ (मरना)+णिच्+अण] १. राजा त्रिशंकु का पुत्र। २. कुवलयाश्व का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुरित  : वि० [हिं० धुँधुर] १. धुँधला। २. धूमिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधरी  : स्त्री०=धुँधरी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुराना  : अ०, स०=धुँधुआना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधेरी  : स्त्री०=धुँधरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधेला  : वि० [हिं० धुंध+ऐला (प्रत्य०)] १. दुष्ट। पाजी। २. धोखे-बाज। वि०=धुँधला।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंवाँ  : पुं०=धूआँ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंवाँकश  : पुं०=धूआँकश।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँवाँदान  : पुं०=धूआँदान।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँवाधार  : वि०, क्रि० वि०=धूआँधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धु  : स्त्री० [सं०] कपन
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुअ  : वि०, पुं०=ध्रुव।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँ  : पुं०=धूआँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँकश  : पुं०=धूआँकश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँदान  : पुं०=धूआँदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँधार  : वि० क्रि०, वि०=धूआँधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँना  : अ०=धुँआना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँयँध  : वि०, स्त्री०=धुआँयँध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँस  : पुं०=धुवाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँ  : पुं०=धूआँ (शव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकंता  : वि० [हिं० धुकना=दहकना] [स्त्री० धुकंती] धुकता अर्थात दहकता हुआ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकंती  : स्त्री० [हिं० धुकना=दहकना] मन में निरंतर होता रहनेवाला बहुत अधिक मानसिक कष्ट या संताप।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक  : स्त्री० [देश०] कलाबत्तू बटने की सलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकड़-पुकड़  : स्त्री० [अनु०] १. भय आदि की आशंका से होनेवाली मन की वह स्थिति जिसमें रह-रहकर कलेजे में हलकी धड़कन होती हो। २. आगा-पीछा। असमंजस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकड़ी  : स्त्री० [देश०] छोटी थैली। बटुआ। स्त्री०=धुकड़-पुकड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकधुकी  : स्त्री० [अनु०] १. पेट और छाती के बीच का भाग जो कुछ गहरा-सा और छोटे गड्ढे की तरह होता है। २. कलेजा। हृदय। ३. भय, संकोच आदि के कारण होने वाली कलेजे या हृदय की धड़कन। ४. डर। भय। क्रि० प्र०—लगना। ५. गले में पहनने का एक प्रकार का गहना जिसका लटकन छाती के बीचवाले भाग पर पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकना  : अ० [हिं० झुकना] १. नीचे की ओर ढलना। झुकना। २. गिरना। ३. वेगपूर्वक किसी ओर या किसी पर झपटना। टूट पड़ना। अ० [हिं० धुकधुक] धुक-धुक करना। धड़कना। स० [सं० धूम+करना] धूनी देना।a अ० १.=दहकना। २.=धुकरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकनी  : स्त्री० १.=धौंकनी। २.=धूनी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकरना  : अ० [अनु०] धुक-धुक शब्द होना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकान  : स्त्री० [हिं० धुकना] १. धुकने की क्रिया या भाव। २. आक्रमण। चढ़ाई। उदा०—सैयद समर्थ भूप अली अकबर दल, चलत बजाय मारू दुंदुभी धुकान की।—गुमान। स्त्री०= धुकार।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकाना  : स० [हिं० धुकना] १. झुकना। नवाना। २. गिरना। ३. ढकेलना। ४. पछाड़ना। पटकना। ५. दहकाना। सुलगाना। ६. धूनी देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकार  : स्त्री० [धू से अनु०] १. जोर का शब्द। २. नगाड़े का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकारी  : स्त्री०=धुकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक्कन  : स्त्री०=धुकार।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक्कना  : अ०=धुकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक्कारना  : स०=धुकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुगधुगी  : स्त्री०=धुकधुकी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुज  : पुं०=ध्वज। स्त्री०=ध्वजा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुजा  : स्त्री०=ध्वजा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुजानी  : स्त्री० [सं० ध्वजिनी] सेना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुजिनी  : स्त्री०=धुजानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुडंगा  : वि० [हिं० धूर+अंगी] [स्त्री० धुड़ंगी] १. जिसके शरीर पर धूल ही धूल हो, वस्त्र न हो। नंगा-धड़ंगा। २. जिस पर धूल पड़ी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुड़ंगी  : वि०=धुड़ंगा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुड़ी  : स्त्री०=धूल।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुत  : अव्य०=दुत।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुतकार  : स्त्री०=दुतकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुतकारना  : स्त्री०=दुतकारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुताई  : स्त्री०=धूर्तता।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुतारा  : वि० [स्त्री० धुतारी]=धूर्त।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुतू  : पुं०=धूतू।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुतूरा  : पुं०=धतूरा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुत्त  : वि० [अनु०] नशे में चूर। बेसुध। अव्य०=धुत (दुत)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुत्ता  : पुं० [सं० धूर्तता] १. धूर्तता। २. कपट। छल। दगाबाजी।a मुहा०—(किसी को) धुत्ता देना या बताना=कपट, छल या धूर्तता का व्यवहार करके किसी को दूर हटाना। स्त्री० [?] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुधुकार  : स्त्री० [धू धू से अनु०] १. धू-धू का-सा जोर का शब्द, जैसा आग जलने पर होता है। २. जोर का शब्द। गड़गड़ाहट। गरज। उदा०—सीमा पर बजने वाले धौंसों की अब धुधुकार नहीं।—दिनकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुधुकारी  : स्त्री०=धुधुकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुधुकी  : स्त्री० १.=धुधुकार। २.=धुकधुकी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुन  : पुं० [सं०] १. आवाज या शब्द करना। २. रह-रहकर हिलना। काँपना। ३. सम्पूर्ण जाति का एक राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं। स्त्री० [हिं० धुनना, मि० स० धुन] १. धुनने की क्रिया या भाव। २. कोई विशिष्ट काम प्रायः करते रहने की स्वभावजन्य प्रवृत्ति या मनोदशा। ऐसी लगन जिसमें उद्देश्य को छोड़कर और किसी बात का ध्यान न रहे। जैसे—(क) आज-कल उन्हें नई-नई पुस्तकें पढ़ने (या रुपये कमाने की) धुन है। (ख) रामधुन लागी, गोपाल-धुन लागी।—लोकगीत। पद-धुन का पक्का=वह जो अपनी धुन से सहसा विरत न हो। कोई काम आरंभ करने पर उसे बिना पूरा किये न छोड़नेवाला अथवा बार-बार करता रहनेवाला। २. किसी काम या बात की ओर जाग्रत होने वाली प्रबल प्रवृत्ति। मन की तरंग या मौज। जैसे—जब धुन आई (या उठी) तब घूमने निकल पड़े। ३. किसी काम या बात का ऐसा चिंतन या मनन जो और कामों या बातों की ओर से ध्यान बिलकुल अलग कर दे। जैसे—आज-कल न जाने वे किस धुन में रहते हैं कि जल्दी लोगों से बात ही नहीं करते। क्रि० प्र०—चढ़ना।—लगना।—समाना।—सवार होना। (उक्त सभी अर्थों में) ४. संगीत में कोई चीज गाने या बजाने का वह विशिष्ट ढंग या प्रकार या शैली जिसमें स्वरों का उतार-चढ़ाव अन्य प्रकारों या शैलियों से बिलकुल अलग और निराला होता है। जैसे—(क) रामायण की चौपाइयाँ अनेक धुनों में गायी जाती हैं। (ख) यह गजल सोहिनी की धुन में भी गायी जाती है और भैरवी की धुन में भी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनक  : स्त्री० [हिं० धुनकना] धुनकने की क्रिया या भाव। पुं०=धनुष।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनकना  : स०=धुनना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनकी  : स्त्री० [सं० धनुस, हिं० धुनकना] १. लड़कों के खेलने का छोटा धनुष। २. धुनियों का एक प्रकार का प्रसिद्ध उपकरण, जिससे वे रुई धुनते हैं। पिंजा। फटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनना  : स० [सं० धूननं] १. धुनकी की सहायता से रुई पर इस प्रकार बार-बार आघात करना कि उसके तार या रेशे अलग-अलग हो जाएँ और बिनौले निकल जाएँ। विशेषः अब मशीनों द्वारा भी रुई धुनी जाने लगी है। २. लाक्षणिक अर्थ में इस प्रकार निरन्तर आघात या प्रहार करना जिससे किसी को अत्यधिक शारीरिक कष्ट हो। मुहा०—सिर धुनना= दे० ‘सिर’ के अन्तर्गत। संयो० क्रि०—डालना।—देना। स० [हिं० धुन] १. धुन में आकर अपनी ही बात कहते चलना। २.कोई काम लगातार करते चलना। अ० [?] १. अधिकता या बहुतायत होना। २. ऊपर या चारों ओर से घिर आना। आच्छादित होना। छाना। उदा०—धामधाम धूपनि कौ धूम धुनियतु है।—देव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनवाई  : स्त्री० [हिं० धुनवाना] १. धुनवाने की क्रिया या भाव या मजदूरी। २. दे० ‘धुनाई’
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनवाना  : स० [हिं० धुनना] १. धुनने का काम किसी दूसरे से कराना। जैसे—रुई धुनवाना। २. खूब पिटवाना। मार खिलवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनवी  : स्त्री०=धुनकी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुना  : पुं०=धुनियाँ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनाई  : स्त्री० [हिं० धुनना] धुनने की क्रिया या भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनि  : स्त्री० [सं०√धु (कंपन)+नि] नदी। स्त्री० १.=ध्वनि। २.=धूनी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनियाँ  : पुं० [हिं० धुनना] [स्त्री० धुनियाइन] वह व्यक्ति जो धुनकी की सहायता से रूई धुनने का काम या पेशा करता हो। बेहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनिहाव  : पुं० [?] हड्डी में का दर्द।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनी  : स्त्री० [सं० धुनि+ङीष्] नदी। पद—सुर-धुनी। (दे०) स्त्री० १.=ध्वनि। २.=धूनी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनेचा  : पुं० [देश०] सन की जाति का एक पौधा, जो बंगाल में काली मिर्च की बेलों पर छाया रखने के लिए लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनेहा  : पुं०=धुनियाँ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुप-धूप  : वि० [हिं० धूप] १. साफ। स्वच्छ। २. उज्ज्वल। चमकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुपना  : अ० [हिं० धूप] धूप आदि के धुएँ से सुगंधित किया जाना या होना। अ० [सं० धूपन=श्रांत होना] १. दौड़ना। २. हैरान होना। जैसे—दौड़ना-धुपना (धूपना)। अ०= धुलना। (पश्चिम)a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुपाना  : स० [हिं० धूप=सुगंधित द्रव्य] धूप आदि के सुगंधित धुएँ से बासना। स० [हिं० धूपना] किसी को धूपने में प्रवृत्त करना। स० [हिं० धूप] सुखाने के लिए धूप में रखना या धूप दिखाना। स०=धुलवाना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुनेना  : पुं०=धूपदानी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुपेली  : स्त्री० [हिं० धूप+एला (प्रत्य०)] धूप में अधिक घूमने अथवा गरमी के प्रभाव के कारण निकलनेवाले छोटे-छोटे दाने। पित्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुप्पल  : स्त्री० [हिं० धोपा=धोखा] १. अपना काम निकालने के लिए किसी को आतंकित करते हुए दिया जानेवाला धोखा। धुप्पस। (ब्लफ) २. छल। धोखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुप्पस  : स्त्री०=धुप्पल।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुबला  : पुं० [?] घाघरा। लहँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमई  : वि० [धूम्र+ई (प्रत्य०)] धुएँ के रंग का।a स्त्री० एक प्रकार का रंग जो देखने में धुएँ जैसा होता है। पुं० उक्त रंग का बैल, जो प्रायः बैलों की अपेक्षा अधिक सशक्त होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमरा  : वि० = धुआरा (धूमिल)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमला  : वि० [सं० धूम्र+ला (प्रत्य०)] १. धूमिल। २. अंधा। (क्व०)a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमलाई  : स्त्री०=धुमिलाई।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमारा  : वि०=धुआँरा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमिलना  : स० हिं० धूमिल+आना (प्रत्य०)] १. धूमिल करना। २. धुँधला करना। अ० १. धूमिल होना। २. धुँधला होना। मंद पड़ना।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमिला  : वि०=धूमिल।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमिलाई  : स्त्री० [हिं० धूमिल+आई (प्रत्य०)] १. धूमिल होने की अवस्था या भाव। २. धुँधलापन। ३. अंधकार। अंधेरा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमिलाना  : अ० [हिं० धूमिल] १. धूमिल होना। २. काला पड़ना। स०=धूमिल करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुमैला  : वि०=धूमिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुम्मर  : वि०=धूमिल।b पुं०=धूम्र (धूआँ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुर्  : स्त्री० [सं० धुर्व् (हिंसा)+क्विप्] १. बैलों आदि के कंधे पर रखा जाने वाला जुआँ। २. बोझ। भार। ३. गाड़ी के पहियों का धुराः अक्ष। ४. खूँटी। ५. ऊँचा और श्रेष्ठ स्थान। ६. उँगली। ७. चिनगारी। ८. अंश। ९. धन-संपत्ति। १॰.. गंगा का एक नाम। ११. रथ का अगला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरंधर  : वि० [सं० धुर√धृ (धारण)+खच्, मुम्] १. धुर अर्थात जुआ धारण करनेवाला। २. भार आदि से लदा हुआ। ३. जो बहुत अच्छे गुण या विद्याएँ धारण किये हो। किसी विषय में औरों से बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ा श्रेष्ठ। जैसे—धुरंधर पंडित। ४. प्रधान। मुख्य। पुं० १. वह, जो बोझा ढोता हो। २. ऐसा पशु जिसपर बोझ लादा जाता हो। ३. एक राक्षस जो प्रहस्त का मंत्री था। ४. धौ का पेड़। धव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुर  : पुं० [सं०√धुर्वी+क] १.गाड़ी या रथ आदि का धुरा। अक्ष। २. ऊँचा और श्रेष्ठ स्थान। ३. बोझ। भार। ४. गाड़ी का धुरा। ५. बैलों के कंधे पर रखने का जुआ। ६. जमीन की एक नाप जो बिसवे के बीसवें भाग के बराबर होती है। धूर। बिस्वांसी। अव्य० [सं० धुर् या ध्रुव] एक अव्यय जो कई प्रकार के प्रयोगों में किसी नियत स्थान की अंतिम सीमा या सिरा सूचित करता है। ठेठ। जैसे—धुर ऊपर की छत। उदा०—(क) मोती लादन पिय गये, धुर पाटन गुजरात।—गिरधर। (ख) हमको तो सोई लखे जो धुर पूरब का होय।—कबीर। पद—धुर का=हद दरजे का। परम। धुर सिर से=बिलकुल आरंभ से। धुर से=धुर सिर से। वि० [सं० ध्रुव] १. दृढ़। पक्का। २. ठीक। दुरुस्त। पुं० [?] बीच। मध्य। स्त्री०=धरा (पृथ्वी)। उदा०—अज्ज गहौं प्रथिराज, बोल बुलंत गजंत धुरा।—चंदवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरई  : स्त्री० [हिं० धुर] कुएँ के खंबे आदि के बीच में आड़े टिकाए हुए वे दोनों बाँस या लकड़ियाँ, जिनके नीचे वाले सिरे आपस में सटकर मजबूती से बँधे रहते थे।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरकट  : पुं० [हिं० धुर=सिर (आरंभ)+कट=कटौती] वह लगान जो असामी अपने जमींदार को जेठ में पेशगी देते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुर-किल्ली  : स्त्री० [हिं० धुरा+कील] गाड़ी में वह कील जो धुरी की आँक में अटकाने के लिए अन्दर की ओर धुरी के सिरे पर लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरचुट  : स्त्री० [?] अधिकता। प्रचुरता।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरजटी  : पुं०=धूर्जटी (शिव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरड्डी  : स्त्री०=धुलेंडी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरना  : स० [सं० धूवर्ण] १. मारना-पीटना। २. बाजों आदि के संबंध में आघात करते हुए बजाना। ३. कोदों, धान आदि के सूखे डंठलों का भूसा बनाने के लिए उसे दाँना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरपद  : पुं०=ध्रुपद।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरमुट  : पुं०=दुरमुस।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरवा  : पुं० [सं० धुर्+वाह] बहुत दूरी पर दिखाई पड़नेवाला धुँधला बादल। उदा०—धुरवा होहि न अलि इहै धुआँ चहुँ ओर।—बिहारी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरा  : पुं० [सं० धुर-टाप्] [स्त्री० धुरी] १. लकड़ी या लोहे का वह छड़ या डंडा जो पहियों की गराड़ी के बीचोबीच रहता है और जिसके सहारे ठहरा रहकर पहिया चारो ओर घूमता है। अक्ष। (एक्सिस) २. वह मुख्य या मूल आधार जिसके सहारे कोई चीज ठहरी रहती है और चक्कर लगाती या आपना काम करती है। पुं० [सं० धुरः] १. बोझ ढोने वाला पशु। २. बोझ। भार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरिया-धुरंग  : वि० [?] १. जिसके साथ और कोई न हो। अकेला। २. जिसके साथ उसके आवश्यक अंग-उपांग न हो। ३. (गीत) जिसके साथ कोई बाजा या साज न बजता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरियाना  : स० [हिं० धूर] १. किसी वस्तु को धूल से ढकना या युक्त करना। किसी वस्तु पर धूल डालना। २. ऊख का खेत पहले-पहल गोड़ना। ३. किसी कलंक, खराबी या बुराई पर धूल या मिट्टी डालना; अर्थात उसे दबाना और फैलने न देना। अ० १. किसी चीज का धूल पड़ने के कारण दबना या मैला होना। २. ऊख के खेत का पहले-पहल गोड़ा जाना। ३. कलंक, दोष आदि का छिपाया या दबाया जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरिया मलाल  : पुं०=धूरिया मलार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरी  : स्त्री० हिं० ‘धुरा’ का स्त्री० अल्पा० रूप (दे० ’धुरा’)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरीण  : वि० [सं० धुर+ख—ईन] १. जो बोझ या भार सँभालने या ले चलने को योग्य हो। २. प्रधान। मुख्य। ३. दे० ‘धुरंधर’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरीन  : वि०=धुरीण।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरीय  : वि० [सं० धुर+छ—ईय] १. बोझ लादकर ले चलने वाला। २. धुर या धुरे से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरी-राष्ट्र  : पुं० [हिं० धुरी+सं० राष्ट्र] दूसरे महायुद्ध से पहले सार्वराष्ट्रीय राजनीति में जरमनी, इटली और जापान ये तीनों राष्ट्र, जिनका एक गुट था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरेंडी  : स्त्री०=धुलेंडी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुरेटना  : अ० [हिं० धूर+एटना (प्रत्य०)] १. धूल में लेटना। २. इस प्रकार लेटकर वस्त्र, शरीर आदि गंदे करना। धूल से युक्त करना। सं० धूल लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुर्य  : वि० [सं० धुर+यत्] १. जिस पर बोझ या भार लादा जा सके। बोझ ढोने के योग्य। २. जो अपने ऊपर उत्तरदायित्व या भार ले सके। ३. दे० ‘धुरंधर’। पुं० १. भार ढोनेवाला पशु। २. बैल। ३. विष्णु। ४. ऋषभ नामक औषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुर्रा  : पुं० [हिं० धूर=धूल] १. धूल का कण। २. किसी चीज का छोटा या सूक्ष्म कण या टुकड़ा। मुहा०—(किसी चीज के) धुर्रे उड़ाना=बहुत छोटे-छोटे खंड या टुकड़े करके बेकाम कर देना। छिन्न-भिन्न करना। (किसी के विचारों आदि के) धुर्रे उड़ाना=पूरी तरह से खंडन करके तुच्छ सिद्ध करना। (किसी व्यक्ति के) धुर्रे उड़ाना या उड़ा देना=बहुत अधिक मारना-पीटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलना  : अ० [हिं० धोना] १. वस्त्र आदि के संबंध में; जल, साबुन आदि की सहायता से स्वच्छ किया जाना। धोया जाना। जैसे—सिर धुलना। २. गंदगी आदि के बह या हट जाने के फलस्वरूप किसी चीज का साफ होना। जैसे—वर्षा के जल से सड़क धुलना। ३. लगे हुए कलंक, दो, बुराई आदि का छूटना, मिटना या न रह जाना। नष्ट होना। जैसे—पाप या बदनामी धुलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलवाना  : स० [हिं० धोना का प्रे०] धोने का काम किसी दूसरे से कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलवाई  : स्त्री० [हिं० धुलवाना] १. धुलवाने की क्रिया, भाव या मजदूरी। दे० ‘धुलाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलाई  : स्त्री० [हिं० धोना] १. धुलने या धोये जाने की क्रिया या भाव। २. धोने के बदले में मिलनेवाला पारिश्रमिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलाना  : स०=धुलवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलियापीर  : पुं०=धूलिया-पीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलिया-मिटिया  : वि० [हिं० धूल+मिट्टी] १. जिस पर धूल या मिट्टी पड़ी हो अथवा डाली गई हो और इसीलिए जो बिलकुल खराब या निकम्मा हो गया हो। जैसे—कपड़े धुलिया-मिटाया करना। २. दबाया या शांत किया हुआ (झगड़ा, बखेड़ा आदि)। ३. नष्ट, बरबाद या मटियामेट किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुलेंडी  : स्त्री० [हिं० धूल+उड़ाना] १. हिंदुओं का एक त्योहार जो होली के जलने के दूसरे दिन चैत बदी १ को होता है और जिसमें सबेरे के समय लोगों पर कीचड़, धूल आदि और सन्ध्या को अबीर, गुलाल आदि डालते हैं। २. उक्त त्योहार का दिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुव  : पुं० [?] कोप। क्रोध। गुस्सा। (डिं०) पुं०=ध्रुव।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवका  : पुं० [सं० धुवक] गीत का पहला पद। टेक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवन  : वि० [सं०√धु+क्युन्—अन] १. चलानेवाला। २. कँपाने या हिलानेवाला। पुं० अग्नि। आग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाँ  : पुं०= धूआँ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाँकश  : पुं०=धूआँकश।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाँधार  : वि० क्रि०, वि०=धूआँधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाँधज  : पुं० [सं० धूमध्वज] अग्नि। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाँरा  : पुं० [हिं० धूआँ] छत में बना हुआ वह छेद जिसमें से रसोईघर का धूआँ बाहर निकलता है। वि०=धुआँरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाँस  : स्त्री० [हिं० धूर+माष; या धूमसी] उरद का आटा जिसके पापड़, कचौड़ी आदि पकवान बनाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवाना  : स०=धुलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुवित्र  : पुं० [सं०√धु+इत्र] प्राचीन काल का एक प्रकार का पंखा जो हिरन के चमड़े आदि से बनाया जाता था और जिसका व्यवहार यज्ञ की आग को सुलगाने में होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुस्तूर  : पुं० [सं०√धु+स्तुट् आगम] धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुस्स  : पुं० [सं० ध्वंस] १. गिरे हुए मकान की मिट्टी, ईंटों, पत्थरों आदि का ढेर। ऊँचा ढेर। टीला। २. जलाशय पर बाँधा हुआ बाँध। ३. मिट्टी की ऊँची और मोटी दीवार, जो किले की पक्की दीवारों के आगे सुरक्षा के लिए खड़ी की जाती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुस्सा  : पुं० [सं० दूष्यम, प्रा० दुस्स=कपड़ा, पाली०, दूस्स] घटिया किस्म के ऊन की बुनी हुई मोटी लोई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँ  : पुं० [सं० धूम] १. काले या नीले रंग का वह वातीय पदार्थ जो किसी चीज के जलने पर उसमें से निकल कर ऊपर चढ़ता है और हवा के साथ इधर-उधर फैलता है। धूम। क्रि० प्र०—उठना।—देना।—निकलना। पद—धूएँ का धौरहर=ऐसी चीज या बात जो धुएँ की तरह थोड़ी देर में नष्ट हो जाए। अस्थायी और क्षणभंगुर चीज या बात। धुएँ के बादल=(क) ऐसे बादल जो देखने भर को हों पर जिनसे वर्षा न हो। (ख) कोई ऐसी चीज जो देखने में बहुत बड़ी जान पड़े पर जिसमें सार कुछ भी न हो। मुहा०—(किसी चीज का) धूआँ देना=जलने पर किसी चीज का अपने अंदर से धूआँ निकालना। जैसे—यह कोयला (या तेल) बहुत धूआँ देता है। (किसी चीज को दूसरी चीज का) धूआँ देना=कोई चीज जलाकर उसका धूआँ किसी दूसरी चीज पर लगाना। धुएँ के प्रभाव से युक्त करना। जैसे—(क) सिर के बालों को गूगल (या धूप) का धूआँ देना। (ख) बवासीर के मस्सों को बायविडंग का धुआँ देना (ग) किसी की नाक में मिरचों का धूआँ देना। (अपने अन्दर का) धुआँ निकालना= (क) मन में दबा हुआ कष्ट या रोष अपनी बातों से प्रकट करना। मन की भड़ास निकालना। (ख) अपने संबंध में बहुत बढ़-बढ़कर बातें करना। डींग या शेखी हाँकना। धुएँ के बादल उड़ाना=बिलकुल निरर्थक और व्यर्थ की बातें कहकर बहुत बड़ा आडम्बर खड़ा करना। झूठ-मूठ की बहुत बड़ी बड़ी बातें खड़ी करना या बनाना। धुएँ-सा मुँह होना या मुँह धुआँ होना=ग्लानि, लज्जा आदि के कारण चेहरे का रंग काला या फीका पड़ना। चेहरे की रंगत उड़ जाना। २. किसी चीज के उड़नेवाले ऐसे बहुत-से कण जो धुएँ की तरह चारों ओर फैलते हों। पद—धूआँ-धार। (देखें स्वतंत्र शब्द) ३. किसी चीज या बात की उड़ती हुई धज्जियाँ या धुर्रे। मुहा०—(किसी चीज के) धूएँ उड़ाना या बिखेरना= छिन्न-भिन्न या नष्ट-भ्रष्ट करना। धज्जियाँ या धुर्रे उड़ाना। ४. मृत शरीर। लाश। शव। उदा०—धूआँ देखि खर-दूषन केरा। आइ सुपनखा रावन प्रेरा।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुईं  : स्त्री०=धूनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ