लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धुआँना  : अ० [हिं० धूआँ+ना (प्रत्य०)] अधिक या निरंतर धुआँ लगने के कारण किसी चीज का रंग काला पड़ जाना और उसमें से धुएँ की गंध या स्वाद आना। जैसे—खीर या दूध का धुँआना। स० अधिक धुआँ लगकर किसी चीज या धुएँ की गंध या स्वाद से युक्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँ  : पुं०=धूआँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँकश  : पुं०=धूआँकश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँदान  : पुं०=धूआँदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँधार  : वि० क्रि०, वि०=धूआँधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँना  : अ०=धुँआना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँयँध  : वि०, स्त्री०=धुआँयँध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँस  : पुं०=धुवाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँ  : पुं०=धूआँ (शव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुआँ  : पुं० [सं० धूम] १. काले या नीले रंग का वह वातीय पदार्थ जो किसी चीज के जलने पर उसमें से निकल कर ऊपर चढ़ता है और हवा के साथ इधर-उधर फैलता है। धूम। क्रि० प्र०—उठना।—देना।—निकलना। पद—धूएँ का धौरहर=ऐसी चीज या बात जो धुएँ की तरह थोड़ी देर में नष्ट हो जाए। अस्थायी और क्षणभंगुर चीज या बात। धुएँ के बादल=(क) ऐसे बादल जो देखने भर को हों पर जिनसे वर्षा न हो। (ख) कोई ऐसी चीज जो देखने में बहुत बड़ी जान पड़े पर जिसमें सार कुछ भी न हो। मुहा०—(किसी चीज का) धूआँ देना=जलने पर किसी चीज का अपने अंदर से धूआँ निकालना। जैसे—यह कोयला (या तेल) बहुत धूआँ देता है। (किसी चीज को दूसरी चीज का) धूआँ देना=कोई चीज जलाकर उसका धूआँ किसी दूसरी चीज पर लगाना। धुएँ के प्रभाव से युक्त करना। जैसे—(क) सिर के बालों को गूगल (या धूप) का धूआँ देना। (ख) बवासीर के मस्सों को बायविडंग का धुआँ देना (ग) किसी की नाक में मिरचों का धूआँ देना। (अपने अन्दर का) धुआँ निकालना= (क) मन में दबा हुआ कष्ट या रोष अपनी बातों से प्रकट करना। मन की भड़ास निकालना। (ख) अपने संबंध में बहुत बढ़-बढ़कर बातें करना। डींग या शेखी हाँकना। धुएँ के बादल उड़ाना=बिलकुल निरर्थक और व्यर्थ की बातें कहकर बहुत बड़ा आडम्बर खड़ा करना। झूठ-मूठ की बहुत बड़ी बड़ी बातें खड़ी करना या बनाना। धुएँ-सा मुँह होना या मुँह धुआँ होना=ग्लानि, लज्जा आदि के कारण चेहरे का रंग काला या फीका पड़ना। चेहरे की रंगत उड़ जाना। २. किसी चीज के उड़नेवाले ऐसे बहुत-से कण जो धुएँ की तरह चारों ओर फैलते हों। पद—धूआँ-धार। (देखें स्वतंत्र शब्द) ३. किसी चीज या बात की उड़ती हुई धज्जियाँ या धुर्रे। मुहा०—(किसी चीज के) धूएँ उड़ाना या बिखेरना= छिन्न-भिन्न या नष्ट-भ्रष्ट करना। धज्जियाँ या धुर्रे उड़ाना। ४. मृत शरीर। लाश। शव। उदा०—धूआँ देखि खर-दूषन केरा। आइ सुपनखा रावन प्रेरा।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ