लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धुकंता  : वि० [हिं० धुकना=दहकना] [स्त्री० धुकंती] धुकता अर्थात दहकता हुआ।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकंती  : स्त्री० [हिं० धुकना=दहकना] मन में निरंतर होता रहनेवाला बहुत अधिक मानसिक कष्ट या संताप।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक  : स्त्री० [देश०] कलाबत्तू बटने की सलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकड़-पुकड़  : स्त्री० [अनु०] १. भय आदि की आशंका से होनेवाली मन की वह स्थिति जिसमें रह-रहकर कलेजे में हलकी धड़कन होती हो। २. आगा-पीछा। असमंजस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकड़ी  : स्त्री० [देश०] छोटी थैली। बटुआ। स्त्री०=धुकड़-पुकड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकधुकी  : स्त्री० [अनु०] १. पेट और छाती के बीच का भाग जो कुछ गहरा-सा और छोटे गड्ढे की तरह होता है। २. कलेजा। हृदय। ३. भय, संकोच आदि के कारण होने वाली कलेजे या हृदय की धड़कन। ४. डर। भय। क्रि० प्र०—लगना। ५. गले में पहनने का एक प्रकार का गहना जिसका लटकन छाती के बीचवाले भाग पर पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकना  : अ० [हिं० झुकना] १. नीचे की ओर ढलना। झुकना। २. गिरना। ३. वेगपूर्वक किसी ओर या किसी पर झपटना। टूट पड़ना। अ० [हिं० धुकधुक] धुक-धुक करना। धड़कना। स० [सं० धूम+करना] धूनी देना।a अ० १.=दहकना। २.=धुकरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकनी  : स्त्री० १.=धौंकनी। २.=धूनी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकरना  : अ० [अनु०] धुक-धुक शब्द होना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकान  : स्त्री० [हिं० धुकना] १. धुकने की क्रिया या भाव। २. आक्रमण। चढ़ाई। उदा०—सैयद समर्थ भूप अली अकबर दल, चलत बजाय मारू दुंदुभी धुकान की।—गुमान। स्त्री०= धुकार।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकाना  : स० [हिं० धुकना] १. झुकना। नवाना। २. गिरना। ३. ढकेलना। ४. पछाड़ना। पटकना। ५. दहकाना। सुलगाना। ६. धूनी देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकार  : स्त्री० [धू से अनु०] १. जोर का शब्द। २. नगाड़े का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुकारी  : स्त्री०=धुकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक्कन  : स्त्री०=धुकार।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक्कना  : अ०=धुकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुक्कारना  : स०=धुकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ