लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धुनना  : स० [सं० धूननं] १. धुनकी की सहायता से रुई पर इस प्रकार बार-बार आघात करना कि उसके तार या रेशे अलग-अलग हो जाएँ और बिनौले निकल जाएँ। विशेषः अब मशीनों द्वारा भी रुई धुनी जाने लगी है। २. लाक्षणिक अर्थ में इस प्रकार निरन्तर आघात या प्रहार करना जिससे किसी को अत्यधिक शारीरिक कष्ट हो। मुहा०—सिर धुनना= दे० ‘सिर’ के अन्तर्गत। संयो० क्रि०—डालना।—देना। स० [हिं० धुन] १. धुन में आकर अपनी ही बात कहते चलना। २.कोई काम लगातार करते चलना। अ० [?] १. अधिकता या बहुतायत होना। २. ऊपर या चारों ओर से घिर आना। आच्छादित होना। छाना। उदा०—धामधाम धूपनि कौ धूम धुनियतु है।—देव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ