लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धूम्र  : वि० [सं० धूम√रा (देना)+क, पृषो० सिद्धि] धूएँ के रंग का। लाली लिए काले रंग का। पुं० १. धूएँ का या धूएँ का-सा रंग। लाली लिए काला रंग। २. मानिक लाल या धुँधलापन जो एक दोष माना गया है। ३. महादेव। शिव। ४. कार्तिकेय का एक अनुचर। ५. राम की सेना का एक भालू। ६. फलित ज्योतिष में एक प्रकार का योग। ७. मेढ़ा। 8.शिलारस नामक गंध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्रक  : पुं० [सं० धूम्र√कै (प्रकाशित होना)+क] ऊँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-काँत  : पुं० [कर्म० स०] एक प्रकार का रत्न या नग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-केतु  : पुं० [ब० स०] राजा भरत के एक पुत्र का नाम। (भागवत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-केश  : पुं० [ब० स०] १. राजा पृथु का एक पुत्र। २. कृष्णाश्व का एक पुत्र, जो उसकी अर्चि नाम की स्त्री से उत्पन्न हुआ था। (भागवत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-नेत्र  : पुं० [ब० स०] छत या दीवार में से धूआँ निकलने का छेद। धुआँरा। धूआँदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-पट  : पुं०=धूमपट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-पत्रा  : स्त्री० [ब० स०, टाप्] एक प्रकार का पौधा जो आयुर्वेद में तीता, रुचिकारक, गरम, अग्निदीपक तथा शोथ, कृमि और खाँसी को दूर करनेवाला माना गया है। सुलभा। गृध्रपत्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-पान  : कुं०=धूम-पान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-मूलिका  : स्त्री० [ब० स०, कप्, टाप्, इत्व] शूली नामक तृण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-लोचन  : पुं० [ब० स०] १. कबूतर। २. शुंभ दानव का एक सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्र-वर्ण  : वि० [ब० स०] धूएँ के रंग का। ललाईपन लिए काला। धूमिल। पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्रवर्णा  : स्त्री० [सं० धूभ्रवर्ण+टाप्] अग्नि की सात जिह्वाओं में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्रा  : स्त्री० [धूभ्र+अच्—टाप्] एक प्रकार की ककड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्राक्ष  : वि० [धूभ्र-अक्षि ब० स०, अच] जिसकी आँखें धूएँ के रंग की हों। पुं० रावण का एक सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्राट  : पुं० [सं० धूभ्र√अट् (गति)+अच्] धूम्याट पक्षी। भिंगराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्राभ  : पुं० [धूम्र-आभा ब० स०] १. वायु २. वायुमंडल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्रार्चि (स्)  : स्त्री० [धूम्र-अर्चिस ब० स०] अग्नि की दस कलाओं में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्राश्व  : पुं० [धूम्र-अश्व ब० स०] इक्ष्वाकु वंशीय एक राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्रिका  : स्त्री० [सं०धूम्रा+कन्—टाप्, हृस्व, इत्म] शीशम की तरह का एक प्रकार का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूम्रीकरण  : पुं० [सं० धूम्र+च्वि; ईत्व√कृ (करना)+ल्युट्—अन] (रोग के कीटाणुओं से मुक्त करने के लिए या हवा की गंदगी दूर करने के लिए) कमरे आदि में सुगंधित धूप, संक्रमणनाशक वाष्प आदि प्रसारित करना। (फ्यूमिगेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ