लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धूर  : स्त्री० [सं० धुर] जमीन की एक नाप जो एक बिस्वांसी के बराबर होती है। बिस्वे का बीसवाँ भाग। स्त्री० [?] एक प्रकार की घास। स्त्री०=धूल।a अव्य०=धुर। पुं० [?] बादल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरकट  : पुं० दे० ‘धुरकुट’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरजटी  : पुं०=धूर्जटि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर-डाँगर  : पुं० [देश०] पशु, विशेषतः सींगोवाला पशु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरत  : वि०=धूर्त।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर-धान  : पुं०=धूल-धानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर-धानी  : स्त्री०=धूल-धानी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर-यात्रा  : स्त्री०=धूलियात्रा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर-संझा  : स्त्री० [सं० धूलि+संध्या] गोधूलि का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरा  : पुं० [हिं० धूर] १. धूल। गर्द। २. महीन चूर्ण। बुकनी। ३. रोगी के हाथ-पैर ठंढे हो जाने पर गरम राख या सोंठ आदि के चूर्ण से वे अंग धीरे-धीरे मलने की क्रिया, जिससे हाथ-पैर में फिर से गरमाहट आ जाती है। क्रि० प्र०—करना—देना। ४. अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए की जाने वाली चापलूसी या मीठी-मीठी बातों से दिया जाने वाला भुलावा। क्रि० प्र०—करना।—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरि  : स्त्री०=धूल। उदा०—जब आवत संतोष धन, सब धन धूरि समान।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरि-क्षेत्र  : पुं० [सं० धूलि+क्षेत्र] जगत। संसार। उदा०—धूरि क्षेत्र में आइ कर्म करि हरिपद पावै।—नन्ददास।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरिया बेला  : पुं० [हिं० धूर+बेला] एक प्रकार का बेला (पौधा और फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरिया-मलार  : पुं० [धूरिया ?+सं० मल्लार] सम्पूर्ण जाति का एक प्रकार का मल्लार जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूरे  : अव्य० १. धौरे। २. धीरे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्जटि  : पुं० [सं० धूर्-जटि ब० स०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्त  : वि० [सं०√धूर्व् (हिंसा)+तन्] [भाव० धूर्तता] १. जो कपट या छलपूर्ण आचरण करके अथवा चालाकी या दाँव-पेंच के द्वारा अपना काम इस प्रकार निकाल लेता हो कि लोगों को सहसा उसके वास्तविक स्वरूप का पता तक न चलने पाता हो। बहुत बड़ा चालाक। २. कपटी। छली। धोखेबाज। ३. दुष्ट। पाजी। पुं० १. साहित्य में, शठ नायक का एक भेद। २. जुआरी जो तरह-तरह के दाँव-पेंच करता है। ३. चोर नामक गंध-द्रव्य। ४. लोहे की मैल या मोरचा। ५. धतूरा। ६. विट् लवण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्तक  : पुं० [सं० धूर्त+कन] १. जुआरी। २. गीदड़। ३. कौरव्य कुल का एक नाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्त-चरित  : पुं० [ष० त०] १. धूर्तों का चरित्र। २. [ब० स०] संकीर्ण नाटक का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्तता  : स्त्री० [सं० धूर्त+तल्—टाप्]धूर्त होने की अवस्था, गुण या भाव। दुष्ट उद्देश्य से की जाने वाली चालाकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्त-मानुषा  : स्त्री० [धूर्त=हिंसित-मानुष ब० स०, टाप्] रास्ना लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्त-रचना  : स्त्री० [ष० त०] छल-कपट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्धर  : वि० [सं० धूर्-धर ष० त०] १. बोझा ढोनेवाला। भारवाही। २. दे० ‘धुरंधर’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्य  : पुं० [सं०=धूर्य पृषो० सिद्धि] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्वह  : वि० [सं० धूर्—वह ष० त०, पृषो० दीर्घ ] १. भार वहन करनेवाला। २. कार्य का दायित्व अपने ऊपर लेनेवाला। पुं० बोझ ढोनेवाला पशु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धूर्वी  : स्त्री० [सं० धूर्√अज् (गति)+क्विप्, वी आदेश] रथ का अग्रभाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ