लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धोंकना  : अ० [?] काँपना, थरथराना या बार-बार हिलना।a सं०=धौंकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोंडाल  : वि० [हिं०] (जमीन या मिट्टी) जिसमें कंकड़-पत्थर आदि मिले हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोंधवा  : पुं० [हिं० धुआँ] [स्त्री० अल्पा० धोंधकी] वह मार्ग जो घर का धुआँ बाहर निकालने के लिये छत या दीवार पर बनाया जाता है।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोंधा  : पुं० [अनु०] १. मिट्टी आदि का बे-डौल पिंड। लोंदा। २. भद्दी और बे-डौल। आकृति, पिंड या शरीर। वि० १. बे-डौल। बे-ढंगा। २. मूर्ख। मूढ़। पद—धोंधा बसंत=बहुत मोटा और वज्र मूर्ख। (व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धो  : पुं० [हिं० धोना] एक बार किसी वस्त्र के धुलने या धोये जाने का भाव। धोव। जैसे—दो धो में धोती फट गई।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोई  : स्त्री० [हिं० धोना] १. वह दाल जो भिगो और धोकर छिलके से अलग कर ली गई हो। २. अफीम बनाने के बरतन की धोवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोकड़  : वि० [देश०] मोटा-ताजा। हट्टा-कट्टा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोका  : पुं०=धोखा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोख  : पुं०=धोखा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोखा  : पुं० [सं० द्रोधः प्रा० दोह] १. किसी को बहला या बहकाकर उसके स्वार्थ और अपने वचन के विरुद्ध किया जानेवाला अनैतिक आचरण। जैसे—आज भी वे समय पर धोखा देंगे। मुहा०—धोखा खाना=ठगा जाना। धोखा देना=किसी के साथ छलपूर्ण व्यवहार करना। २. पहचानने, समझने आदि में होनेवाली भूल। भ्रम। जैसे—आँखें धोखा खा गईं और रस्सी को साँप समझ बैठीं। क्रि० प्र०—खाना। ३. भ्रम उत्पन्न करनेवाली कोई बात ऐसी चीज जिसे देखकर धोखा होता हो। पद—धोखे की टट्टी=(क)वह टट्टी या आवरण जिसकी आड़ से शिकारी शिकार करते हैं। (ख) दूसरों को भ्रम में डालनेवाली चीज या बात। मुहा०—धोखा खड़ा करना=आडंबर रचना। ४. अनजान या अज्ञान से होनेवाली भूल। पद—धोखे में या धोखे से=भूल से। जैसे—यह प्रश्न धोखे से छूट गया। ५. अनिष्ट की संभावना। जैसे—इस काम में धोखा है। ६. आशा या विश्वास के विरुद्ध होनेवाला कार्य या फल। मुहा०—(किसी व्यक्ति का) धोखा दे जाना=असमय में ही मर जाना। जैसे—भाई साहब बहुत बुरे समय में धोखा दे गये। ७. बेसन, मैदे आदि का एक पकवान, जिसमें रूई आदि मिलाकर दूसरों को छकाने या बेवकूफ बनाने के लिए खिलाया जाता है। ८. दे० ‘विजूखा’। ९. ‘खट-खटा’
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोखेबाज  : वि० [हिं० धोखा+फा० बाज] [भाव० धोखेबाजी] जो प्रायः लोगों को धोखा देता रहता है। छली। धूर्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोखेबाजी  : स्त्री० [हिं० धोखेबाज] धोखेबाज होने की अवस्था, गुण या भाव। छल। धूर्तता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोटा  : पुं० [स्त्री० धोटी]=ढोटा (पुत्र या बालक)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोड़  : पुं० [सं०] एक प्रकार का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोतर  : पुं० [सं०] १. एक प्रकार का मोटा कपड़ा जो गाढ़े की तरह का होता है। अधोतर। २. पहनने की धोती। (महाराष्ट्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोतरा  : पुं० [?] १. =धोतर। २. =धतूरा।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोती  : स्त्री० [सं० अधोवस्त्र] प्रायः नौ-दस हाथ लम्बा और दो-ढाई हाथ चौड़ा कपड़ा, जो कमर और उसके नीचे के अंग ढकने के लिए पहना जाता है। विशेष—स्त्रियाँ इससे कमर के नीचे के अंग ढकने के सिवा ऊपर के अंग भी ढक लेती हैं। मुहा०—धोती ढीली होना=साहस छूट जाना। स्त्री० दे० ‘धौति’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोना  : सं० [सं० धावन=धोना] १. जल या कोई तरल पदार्थ डालकर गंदगी, धूल, मैल आदि दूर करना। जल की सहायता से साफ या स्वच्छ करना। विशेष—इस क्रिया का प्रयोग उस आधार के संबंध में भी होता है जिस पर कोई अवांछित तत्त्व या पदार्थ पड़ा हो; जैसे—कपड़ा, बरतन, या हाथ-पैर धोना; और उस अवांछित तत्त्व या पदार्थ के संबंध में भी होता है, जिसे किसी आधार या चीज पर से हटाना अभीष्ट होता है; जैसे—कालिख, मैल या रंग धोना। पद—धोया-धाया=(क) धोकर बिलकुल साफ या स्वच्छ किया हुआ। (ख) सब प्रकार के दोषों आदि से रहित। २. कपड़ों आदि के संबंध में, खार, सज्जी, साबुन आदि की सहायता से अच्छी तरह मल या रगड़कर गंदगी, दाग, मैल आदि दूर करना। जैसे—यह धोबी कपड़े ठीक नहीं धोता। ३. जल या किसी तरल पदार्थ का किसी तल पर होते हुए चलना या बहना अथवा उसे स्पर्श करते हुए इधर-उधर होना। जैसे—(क) समुद्र हमारे देश के चरण धोता है। (ख) वह दिन-रात आँसुओं से मुँह धोती रहती थी। ४. इस प्रकार दूर करना या हटाना कि मानों जल से अच्छी तरह रगड़कर नष्ट या समाप्त कर दिया गया हो। जैसे—आपके अनुग्रह ने मेरे सब पाप धो दिये। मुहा०—धो बहाना=पूरी तरह से दूर, नष्ट या समाप्त करना। नाम को भी न रहने देना। जैसे—आपने तो उनके सारे उपकार धो बहाये (किसी चीज से) हाथ धोना या धो बैठना=सदा के लिए या स्थायी रुप से किसी चीज से रहित या वंचित होना। बिलकुल गवाँ देना। जैसे—अपनी जरा सी भूल से वे इतनी बड़ी संपत्ति से हाथ धो बैठे। हाथ धोकर (किसी काम या बात के) पीछे पड़ना=और काम या बातें छोड़कर पूरी तरह से एक ही काम या बात में लग जाना। जैसे—आज-कल वह हाथ धोकर मुकदमे के पीछे पड़े हैं। हाथ धोकर (किसी आदमी के) पीछे पड़ना=किसी को पूरी तरह से अपमानित, दुःखी या पीड़ित करने के प्रयत्न में लग जाना। जैसे—तुम तो जिससे नाराज होते हो, हाथ धोकर उसी के पीछे पड़ जाते हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोप  : स्त्री० [?] तलवार। खंग। पुं०=धो (धोव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोपा  : पुं० १=धोखा। २. =धोपेबाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोपेबाजी  : स्त्री० [हिं० धोपा+फा० बाजी] किसी की आँख में धूल झोंककर या उसे मूर्ख बनाकर धोखा देने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोब  : पुं०=धो या धोव।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबइन  : स्त्री०=धोबिन।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबन  : स्त्री=धोबिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबिन  : स्त्री० [हिं० धोबी का स्त्री०] १. कपड़े धोने का व्यवसाय करनेवाली अथवा धोबी जाति की स्त्री। २. दस-बारह अंगुल लंबी एक प्रकार की सुन्दर चिड़िया, जो जलाशयों के किनारे रहती है। इसकी बोली बहुत मीठी होती ३. बीर-बहूटी नाम का कीड़ा। ४. शीशम की जाति का एक प्रकार का बड़ा वृक्ष जिसकी लकड़ी परतदार होती और इमारत के काम में आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबिया-पाट  : पुं०=धोबीपाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबी  : पुं० [हिं० धोना] [स्त्री० धोबिन] १. एक जाति जो मैले कपड़े धोकर साफ करने का काम करती है। २. उक्त जाति का व्यक्ति। पद—धोबी का कुत्ता=ऐसा तुच्छ, निकम्मा और व्यर्थ का व्यक्ति, जिसका कहीं ठौर-ठीकाना न हो। (धोबी का कुत्ता, घर का न घाट का, वाली कहावत के आधार पर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबी-घाट  : पुं० [हिं० धोबी+घाट] वह घाट जहाँ धोबी कपड़े धोते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबी-घास  : स्त्री० [हिं०] बड़ी दूब। दूबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबी पछाड़  : पुं०=धोबीपाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोबी-पाट  : पुं० [हिं०] कुश्ती का एक पेंच जिसमें जोड़ का हाथ पकड़कर अपने कंधे की ओर खींचते हैं। और उसे कमर पर लाद कर उसी तरह जमीन पर पटकते हैं जिस प्रकार धोबी कपड़े पछाड़ने के समय उन्हें पत्थर पर पटकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोम  : पुं०=धूम (धूआँ)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोमय  : वि० [सं० धूममय] १. धूसर। धूमिल। २. गंदा। मैला।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोर  : पुं० [?] किनारा। तट। उदा०—अंड को धोर ह्याँ ते रहाई।—कबीर। अव्य०=धौरे (पास)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरण  : पुं० [सं०√धोर् (गति)+ल्युट्—अन] १. सवारी। २. घोड़े की सरपट चाल। ३. दौड़। ४. कार्य करने का ढंग या नीति। (महाराष्ट्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरणि  : स्त्री० [सं०√धोर्+नि]१. श्रृंखला। २. श्रेणी। ३. परंपरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोर  : वि० [स्त्री० धोरी]=धौरी (धवल या सफेद)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरित  : पुं० [सं०√सं० धोर्+क्त] १. गमन। चाल। २. घोड़े की दुलकी चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरी  : वि० [हिं० धुरा ?] धुरा अर्थात मूल भार सँभालनेवाला। २. प्रधान। मुख्य। पुं० १. वह जो स्वामी के रुप में पूरी तरह से देख-भाल, रक्षण आदि करता हो। जैसे—इस मकान का कोई धनी-धोरी नहीं है। उदा०—काहू को सरन है, कुबेर ऐसे धोरी को।—हठी। २. वह जो निरंतर कोई विशेष काम करता रहता हो। जैसे—धंधक-धोरी। ३. श्रेष्ठ व्यक्ति। ४. नेता। ५. बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरे  : अव्य० [सं० धार=किनारा] निकट। पास। समीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोला  : पुं० [सं० दुरालभा] जवासा। धमासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोलाना  : सं०=धुलाना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोव  : पुं० [हिं० धोना] कपड़ा साफ करने के लिए होनेवाली उसकी प्रत्येक बार की धुलाई। वस्त्र के एक बार धुलाने का भाव। धो। जैसे—इस धोती पर अभी चार धोव भी नहीं पड़े कि यह फट गई। क्रि० प्र०—पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोवत  : पुं०=धोबी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोवती  : स्त्री०=धोती।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोवन  : स्त्री० [हिं० धोवना=धोना] १. धोने की क्रिया या भाव। २. वह पानी जो कोई चीज धोने पर निकला हो। जैसे—चावलों की धोवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोवना  : सं०=धोना।b
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोवा  : पुं० [हिं० धोवना=धोना]१. कोई चीज धोने पर निकला हुआ गंदा या मैला पानी। धोवन। २. जल। पानी। ३. अरक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोवाना  : स०=धुलना।a अ०=धुलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोसा  : पुं० [?] गुड़ आदि का सूखा हुआ पिंड। भेली।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ