लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धोर  : पुं० [?] किनारा। तट। उदा०—अंड को धोर ह्याँ ते रहाई।—कबीर। अव्य०=धौरे (पास)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरण  : पुं० [सं०√धोर् (गति)+ल्युट्—अन] १. सवारी। २. घोड़े की सरपट चाल। ३. दौड़। ४. कार्य करने का ढंग या नीति। (महाराष्ट्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरणि  : स्त्री० [सं०√धोर्+नि]१. श्रृंखला। २. श्रेणी। ३. परंपरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोर  : वि० [स्त्री० धोरी]=धौरी (धवल या सफेद)।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरित  : पुं० [सं०√सं० धोर्+क्त] १. गमन। चाल। २. घोड़े की दुलकी चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरी  : वि० [हिं० धुरा ?] धुरा अर्थात मूल भार सँभालनेवाला। २. प्रधान। मुख्य। पुं० १. वह जो स्वामी के रुप में पूरी तरह से देख-भाल, रक्षण आदि करता हो। जैसे—इस मकान का कोई धनी-धोरी नहीं है। उदा०—काहू को सरन है, कुबेर ऐसे धोरी को।—हठी। २. वह जो निरंतर कोई विशेष काम करता रहता हो। जैसे—धंधक-धोरी। ३. श्रेष्ठ व्यक्ति। ४. नेता। ५. बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धोरे  : अव्य० [सं० धार=किनारा] निकट। पास। समीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ