लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धौंस  : स्त्री० [सं० दंश या हिं० धौंकना] १. किसी को असमंजस में पड़ा हुआ या दुर्बल समझकर उसके साथ किया जानेवाला ऐसा आचरण या व्यवहार अथवा उससे कही जानेवाली ऐसी बात जिससे वह डरकर धोखे में पड़ जाय और प्रतिकूल या विरुद्ध आचरण न कर सके। (प्रायः बराबरवालों के लिए प्रयुक्त) जैसे—तुम भी उनकी धौंस में आकर सौ रुपए गँवा बैठे। विशेष—यह शब्द धमकी का बहुत-कुछ समानक होने पर भी भाव-व्यंजन की दृष्टि से कुछ हलका तथा धोखेबाजी के भाव से युक्त है। २. इस प्रकार दिखाया जानेवाला भय तथा जमाया जानेवाला आतंक। जैसे—अच्छा, अब आप बहुत धौंस मत दिखाइए। क्रि० प्र०—दिखाना।—देना।—में आना। ३. स्वार्थ-साधन के लिए किसी को दिया जानेवाला चकमा झाँसा-पट्टी। भुलावा। ४. अधिकार, प्रभुत्व आदि का आतंक। धाक। क्रि० प्र०—जमना।—जमाना।—बँधना।—बाँधना। मुहा०—धौंस की चलना=अपना आतंक जमाते या भय दिखाते हुए धूर्ततापूर्ण आचरण या व्यवहार करना अथवा गहरी चाल चलना। ५. ब्रिटिश भारत में वह रुपया जो लगान या मालगुजारी ठीक समय पर न देने के कारण दंड-स्वरूप असामी या जमींदार से वसूली के खर्च के रूप में लिया जाता था। मुहा०—धौंस बाँधना=दंड आदि के रूप में किसी के जिम्मे कोई खर्च लगाना या उससे वसूल करना। स्त्री०=धुवाँस।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौंसना  : सं० [सं०, दंशन, हिं० धौंस] १. दंड आदि के रूप में कोई काम, खरच या भार किसी के जिम्मे लगाना। धौंकना। २. अपना काम निकालने के लिए किसी तरह की जबरदस्ती या बल-प्रयोग करना। ३. डराना-धमकाना। ४. डाँटना-डपटना। ५. मारना-पीटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौंस-पट्टी  : स्त्री० [हिं० धौस+पट्टी] १. ऐसी बात-चीत जिसमें कुछ धमकी भी हो और कुछ भुलावा भी दिया जाय। २. झाँसा-पट्टी। क्रि० प्र०—देना। मुहा०—(किसी की) धौंस-पट्टी में आना= किसी की धमकी से डरकर या बहकावे में आकर कोई काम कर बैठना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौंसा  : पुं० [हिं० धौंसना] १. बड़ा नगारा। डंका। मुहा०—धौंसा देना=सेना का आक्रमण या कूच करने के लिए डंका या नगाड़ा बजाना। २. शक्ति। सामर्थ्य। जैसे—किसी का क्या धौंसा है जो इस काम में हाथ डाले।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौंसिया  : पुं० [हिं० धौंस] १. दूसरों पर केवल धौंस जमाकर अपना काम निकालनेवाला। २. चालाक। धूर्त। ३. मध्ययुग में, वह व्यक्ति जो कुछ पारिश्रमिक लेकर जमींदारों की बाकी मालगुजारी असामियों से वसूल करने का काम करता था। पुं० [हिं० धौंसा] वह जो धौंसा बजाने का काम करता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ