लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धौत  : वि० [सं०√धाव् (शुद्धि)+क्त] १. जो धोया या धोकर साफ किया जा चुका हो। २. उजला। सफेद। ३. जो नहा-धो चुका हो। स्नात। पुं० चाँदी। रूपा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौतय  : पुं० [सं० धौत√या (गति)+क] सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौत-शिला  : स्त्री० [कर्म० स०] बिल्लौर। स्फटिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौतात्मा (त्मन्)  : वि० [धौत-आत्मन्, ब० स०] जिसकी आत्मा पापों के धुल जाने के कारण पवित्र और शुद्ध हो गई हो। पवित्रात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौताल  : वि०=धौताल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धौति  : स्त्री० [सं०√धाव्+क्तिन्] १. धोकर साफ करने की क्रिया। धुलाई। २. योग की एक क्रिया जिसमें दो अंगुल चौड़ी और आठ-दस हाथ लंबी कपड़े की धज्जी मुँह से पेट के नीचे उतारते हैं, और फिर पानी पीकर उसे धीरे-धीरे बाहर निकालते हैं। इस क्रिया से पेट और आतें धुलकर साफ हो जाती है। ३. उक्त क्रिया के लिए काम में लाई जानेवीली कपड़े की धज्जी या पट्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ