लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ध्वंस  : पुं० [सं०√ध्वंस् (नष्ट होना)+घञ्] १. इमारत, भवन आदि का गिर तथा ढहकर खंड-खंड हो जाना। मिट्टी में मिल जाना। २. पूरी तरह से होनेवाला विनाश। ३. न्याय में, अभाव का एक प्रकार का भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ध्वंसक  : वि० [सं०√ध्वंस्+ण्वूल्—क०] ध्वंस या विनाश करनेवाला। विध्वंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ध्वंसन  : पुं० [सं०√ध्वंस्+ल्युट्—अन्] १. ध्वंस करने की क्रिया या भाव। २. किसी चीज को दुष्ट उद्देश्य से इस प्रकार गिराना कि वह नष्टप्राय हो जाय। तोड़-फोड़। (सेबोटेज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ध्वंसावशेष  : पुं० [सं० ध्वंस-अवशेष, ष० त०] १. किसी चीज के टूट-फूट जाने पर उसके बचे हुए रद्दी टुकड़े या अंश। (रेकेज) २. इमारतों के वे अंश जो उनके टूटने या ढह जाने पर बच रहते हैं। खँडहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ध्वंसी (सिन्)  : वि० [सं०√ध्वंस्+णिनि]=ध्वंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ