लोगों की राय

लेखक:

भगवतीचरण वर्मा
जन्म : 30 अगस्त, 1903, उन्नाव जिला (उ.प्र.) का शफीपुर गाँव।

निधन : 5 अक्टूबर 1981

शिक्षा : इलाहाबाद से बी.ए., एल-एल. बी.।

गतिविधियाँ : प्रारम्भ में कविता-लेखन, फिर उपन्यासकार के नाते विख्यात। 1933 के करीब प्रतापगढ़के राजा साहब भदरी के साथ रहे। 1936 के लगभग फिल्म कारपोरेशन, कलकत्ता में कार्य। कुछ दिनों विचार' नामक साप्ताहिक का प्रकाशन-सम्पादन। इसके बाद बम्बई में फिल्म कथा लेखन तथा दैनिक नवजीवन का संपादन। फिर आकाशवाणी के कई केन्द्रों में कार्य। बाद में 1957 से मृत्युपर्यन्त स्वतंत्र साहित्यकार के रूप में लेखन। ‘चित्रलेखा' उपन्यास पर दो बार फिल्म-निर्माण।

भगवती चरण वर्मा हिन्दी जगत के जाने माने विख्यात उपन्यासकार हैं। आपके सभी उपन्यासों में एक विविधता है। हास्य व्यंग्य, समाज, मनोविज्ञान और दर्शन सभी विषयों पर उपन्यास लिखे हैं। कवि और कथाकार होने के कारण वर्माजी के उपन्यासों में भावनात्मक और बौद्धिकता का सामंजस्य मिलता है। वर्माजी के उपन्यासों को पढ़ते समय यह सदा ध्यान रखना चाहिये कि वे मूलतः एक छायावादी और प्रगतिवादी कवि हैं और उनके कथा साहित्य में कविता की भावना की प्रधानता बौद्धिक यथार्थ से कभी अलग नहीं होती। उपन्यासों के अब तक परम्परागत शिथिल और बने-बनाये रूपविन्यास और कथन शैली की नयी शक्ति और सम्पन्नता ही नहीं वरन कथावस्तु का नया विस्तार भी मिला।

सम्मान : ‘भूले बिसरे चित्र' साहित्य अकादमी से सम्मानित। पद्मभूषण तथा राज्यसभा की मानद सदस्यता प्राप्त ।

प्रकाशित पुस्तकें : अपने खिलौने, पतन, तीन वर्ष, चित्रलेखा, भूले-बिसरे चित्र, टेढ़ेसीमा, रेखा, वह फिर नहीं आई, सबहिं नचावत राम गोसाईं, प्रश्न और मरीचिका, युवराज चूण्डा, धुप्पल (उपन्यास); प्रतिनिधि कहानियाँ, मेरी कहानियाँ, मोर्चाबंदी तथा सम्पूर्ण कहानियाँ (कहानी संग्रह), मेरी (कविता-संग्रह); मेरे नाटक, वसीयत (नाटक); अतीत के गर्त से, कहि न जाय का कहिए (संस्मरण): साहित्य के सिद्धांत तथा रूप (साहित्यालोचन)।

भगवती चरण वर्मा की सम्पूर्ण कहानियाँ

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 20.95

  आगे...

भूले बिसरे चित्र

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 20.95

संयुक्त परिवार-प्रथा का विघटन, सामंतवाद की पूँजीवाद द्वारा पराजय, व मध्यवर्ग का उदय राष्ट्रीय स्वातंत्र्य आंदोलन का विकास इन चार बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया है......

  आगे...

मेरी प्रिय कहानियाँ (भगवतीचरण वर्मा)

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 11.95

लेखक की अपनी कहानियों में से उनकी पसंद की चुनिंदा कहानियाँ   आगे...

युवराज चूण्डा

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 10.95

चित्तौड़ के राणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र युवराज चूण्डा के विलक्षण व्यक्तित्त्व को केन्द्र बनाकर रचा गया एक ऐतिहासिक उपन्यास...   आगे...

रेखा (पेपरबैक)

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 12.95

रेखा ने श्रद्धातिरेक से अपनी उम्र से कहीं बड़े उस व्यक्ति से विवाह कर लिया जिसे वह अपनी आत्मा तो समर्पित कर सकी, लेकिन उसके प्रति उसका शरीर निष्ठावान नहीं रह सका।

  आगे...

रेखा (सजिल्द)

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 18.95

व्यक्ति के गुह्मतम मनोवैज्ञानिक चरित्र-चित्रण के लिए सिद्धहस्त प्रख्यात लेखक श्री भगवती चरण वर्मा का एक सामाजिक उपन्यास...

  आगे...

वह फिर नहीं आई

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 14.95

नारी जीवन पर आधारित उपन्यास...

  आगे...

सबहिं नचावत राम गोसाईं

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 15.95

इसमें भारत के राजनीतिक और सामाजिक परिघटनाओं का वर्णन हुआ है...

  आगे...

सम्पूर्ण नाटक

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 15.95

भगवती चरण वर्मा के सभी श्रेष्ठ नाटक इस पुस्तक में उपलब्ध हैं उन सभी का वर्णन हुआ है...   आगे...

सामर्थ्य और सीमा

भगवतीचरण वर्मा

मूल्य: $ 24.95

मनुष्य समर्थ है और समझता है कि इस सामार्थ्य का स्त्रोत वही है और वही इसका उपार्जन करता है। वह केवल अपने सामर्थ्य को ही देखता है, अपनी सीमाओं को नहीं।

  आगे...

 

123   21 पुस्तकें हैं|