" />
लोगों की राय

नई पुस्तकें >> हमारी प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं

हमारी प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं

गुणाकर मुले

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :195
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 12409
आईएसबीएन :9788126722631

Like this Hindi book 0

"भारत की वैज्ञानिक यात्रा : आधुनिक प्रयोगशालाओं की शक्ति और प्रगति"

वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ आधुनिक भारत की प्रगतिशील यात्रा के पड़ाव भी हैं और उसे बल देनेवाले शक्ति–केन्द्र भी। ये प्रयोगशालाएँ देश के विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर शोधकार्य करने की सहूलियतें देती हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का अवसर प्रदान करती हैं, और इस प्रकार देश के वैज्ञानिक व आर्थिक विकास को गति देती हैं।

हमारी प्रमुख विज्ञान–संस्था ‘वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसन्धान परिषद’ (सी.एस.आई.आर.) के तहत तीस राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ और बारह सरकारी औद्योगिक संस्थाएँ कार्यरत हैं। इस पुस्तक के लेखक और वैज्ञानिक विषयों के विद्वान गुणाकर मुळे 1994–95 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सलाहकार समिति के सदस्य थे। उसी समय उन्होंने यह विचार प्रकट किया था कि इन प्रयोगशालाओं में क्या कार्य हो रहे हैं, और उनके प्रमुख शोध–क्षेत्र क्या–क्या हैं, इस विषय में जनसाधारण को बहुत ज्‍़यादा जानकारी नहीं है, जबकि इन प्रयोगशालाओं पर देश की जनता का ही पैसा खर्च होता है। परिषद द्वारा उनके विचार का अनुमोदन मिलने पर उन्होंने देश–भर की प्रयोगशालाओं में जाकर उनके कार्य को देखा और वहाँ हो रही शोध–प्रक्रियाओं को समझा।

उनकी इन्हीं यात्राओं का नतीजा है यह पुस्तक। देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं के इतिहास, उनके कार्यों, उपलब्धियों और सम्‍बन्धित विषयों की सम्पूर्ण जानकारी से लैस इस पुस्तक में गुणाकर मुळे ने अत्यन्त सरल भाषा में आधुनिक भारत के इन शक्तिपीठों का वर्णन किया है।

निस्सन्देह, यह पुस्तक देश की वैज्ञानिक प्रगति में रुचि रखनेवाले जिज्ञासु पाठकों के लिए उपादेय और रुचिकर सिद्ध होगी।

अनुक्रमणिका

  • भारतीय दीप की विज्ञान-ज्योति
  • केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान
  • देश की समृद्धि में राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला
  • चर्म कर्म प्रौद्योगिकियों के विकास में अग्रणी केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान
  • खाद्य प्रौद्योगिकी के विकास में अग्रणी केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
  • केंद्रीय कांच और सिरेमिक अनुसंधान संस्थान
  • राष्ट्रीय पर्यावरण अभिवांत्रिकी अनुसंधान संस्थान
  • केंद्रीय नमक व समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान
  • राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान
  • उड़ान संबंधी समस्याएं सुलझा रही हैं राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशालाएं-1
  • उड़ान संबंधी समस्याएं सुलझा रही हैं राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशालाएं-2
  • नया स्वदेशी सुपरकम्प्यूटर सुपर-सॉल्वर
  • केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान
  • क्षेत्नीय अनुसंधान प्रयोगशाला
  • कोशिकीय एवं आणविक जीव-विज्ञान केंद्र
  • भू-भौतकीय अनुसंधान संस्थान
  • क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला
  • राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai