लोगों की राय

कहानी संग्रह >> विश्व की श्रेष्ठ कहानियाँ (खंड 1-2 )

विश्व की श्रेष्ठ कहानियाँ (खंड 1-2 )

ममता कालिया

प्रकाशक : लोकभारती प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2008
पृष्ठ :380
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 13357
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

इस संकलन में 14 देशों के कुल 43 कहानीकारों की कहानियाँ संकलित हैं जो अपने समय, समाज और रचना कौशल की प्रतिनिधि रचनाएँ मानी गई हैं

विश्व साहित्य का अध्ययन हमें न सिर्फ जीवन के एक व्यापक फलक से परिचित कराता है बल्कि उसके माध्यम से हम संसार के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों के रहन-सहन, उनकी नैतिक मान्यताओं, वर्जनाओं, दुखों और प्रसन्नताओं से भी अवगत होते हैं। और यह सिर्फ जानकारी बढ़ाने का मसला नहीं है, इससे हम अपने अंतस्तल को विस्तृत करते हैं, विविधताओं को खुले मन से स्वीकार करने की स्थिति में आते हैं, और दुनिया को देखने का एक उदार नजरिया विकसित करते हैं।
कहानी दुनिया की सबसे प्राचीन विधाओं में है। उसकी सम्प्रेषण शक्ति को भी विशेष रूप से पहचाना गया है। संसार की सभी भाषाओं के पास अपने कुछ महान कथाकार हैं जो अपने जीवनकाल और उसके बाद भी लोगों के हमसफर रहे हैं।
इस संकलन में 14 देशों के कुल 43 कहानीकारों की कहानियाँ संकलित हैं जो अपने समय, समाज और रचना कौशल की प्रतिनिधि रचनाएँ मानी गई हैं। आशा है, पाठकों को यह प्रस्तुति रुचिकर और संग्रहणीय लगेगी।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai