लोगों की राय

आलोचना >> भारतीय साहित्य

भारतीय साहित्य

मूलचन्द गौतम

प्रकाशक : राधाकृष्ण प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :247
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 13420
आईएसबीएन :9788183613521

Like this Hindi book 0

पुस्तक में जातीयता के निर्माण के कारकों, घटकों एवं उपकरणों एवं भारतीय साहित्य के इतिहास की समस्याओं के साथ उसकी तलाश में किए गए प्रयासों का संकेत है

तमाम भारतीय भाषाओं में रचित साहित्य ही सच्चा भारतीय साहित्य है। सभी समान अधिकार के पात्र हैं। यह बात अलग है कि हिन्दी का क्षेत्र और पहुँच अन्यों से अधिक है। साथ ही यह भी सच है कि प्रान्तीय भाषाओं का लेखन हिन्दी में अनूदित होकर व्यापक आधार प्राप्त करता है। भारतीय भाषाओं और साहित्य का यह पारस्परिक आदान-प्रदान और योगदान संगठित, योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाया जाना चाहिए। तभी हिन्दी के प्रति अन्य भाषा-भाषियों का भय और आशंकाएँ दूर होंगी। तभी बंकिम और रवीन्द्रनाथ की स्वदेश शक्ति को व्यावहारिक उदात्तता तक लाया जा सकता है। प्राचीन काल में तीर्थयात्राओं ने धर्म के माध्यम से देश को जिस तरह जोड़ा था, वैसा फिर होना चाहिए भाषा और साहित्यिक माध्यमों से ताकि देशवासियों के बीच अपरिचय कम हो। अतः बिना किसी दुर्भाव के अब व्यापक दृष्टिकोण से सभी भारतीय भाषाओं, अंग्रेजी सहित, में रचित साहित्य के अध्ययन को राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय स्तरों पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ‘भारतीय साहित्य’ पुस्तक इसी दिशा की ओर बढ़ाए गए कदमों की एक कड़ी है। इसमें जातीयता के निर्माण के कारकों, घटकों एवं उपकरणों एवं भारतीय साहित्य के इतिहास की समस्याओं के साथ उसकी तलाश में किए गए प्रयासों का संकेत है।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai