" />
लोगों की राय

पर्यावरण एवं विज्ञान >> कंप्यूटर क्या है

कंप्यूटर क्या है

गुणाकर मुले

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :210
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 13803
आईएसबीएन :9788126719860

Like this Hindi book 0

"कम्प्यूटर ज्ञान की सरल पहुँच : आपकी भाषा में तकनीकी समझ"

कम्प्यूटर बड़ी तेजी से आधुनिक जीवन के अभिन्न अंग बनते जा रहे हैंअब हमारे देश में भी। इस क्रान्तिकारी बुद्धि-सहायक साधन की अब हम उपेक्षा नहीं कर सकते। कम्प्यूटर केवल गणना का ही नहींकेवल सूचनाओं को ग्रहण करके उनका विश्लेषण करनेवाला ही नहींयह संचार और नियंत्रण का भी एक शक्तिशाली साधन है। मानव-समाज बड़ी तेजी से कम्प्यूटरमय बनता जा रहा है। बहुतों के लिए कम्प्यूटर आज भी एक करिश्मा है। कम्प्यूटर का विकास प्रमुख रूप से अंग्रेजी माध्यम में होने के कारण इसकी कार्यप्रणाली को समझने में बहुतों को आज भी बड़ी कठिनाई होती है। लेकिन कम्प्यूटर के लिए दुनिया की सभी भाषाएँ समान महत्त्व की हैं। कम्प्यूटर की अपनी एक स्वतंत्र मशीनी भाषा है। इसलिए कम्प्यूटर के बुनियादी सिद्धान्तों को किसी भी भाषा में समझा जा सकता है।

गुणाकर जी मानते थे कि कम्प्यूटर की कार्य-प्रणाली को मातृभाषा में आसानी से समझा जा सकता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने कम्प्यूटर पर एक लम्बी लेखमाला लिखी थी। लेखमाला खूब पसन्द की गईऔर पाठक इसकी पुस्तकाकार माँग करते रहे। यह माँग अब पूरी हो रही है। साथ ही उसके बाद कम्प्यूटर के विषय में लिखे हुए उनके अन्य लेखों को भी इस पुस्तक में शामिल लिया गया है। कम्प्यूटर पर काम करनेवाले और करने की चाह रखनेवालेसभी जिज्ञासु पाठकों के लिए एक आधारभूत पुस्तक।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book