लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


जैसे-तैसे मुझे अनुभव प्राप्त होता गयावैस-वैसे मैंने देखा कि चम्पारन में ठीक से काम करना हो तो गाँवो में शिक्षा का प्रवेश होना चाहिये। लोगों को अज्ञान दयनीय था। गाँवो के बच्चेमारे-मारे फिरते थे अथवा माता-पिता दो या तीन पैसे की आमदनी के लिए उनसे सारे दिन नील के खेतो में मजदूरी करवाते थे। उन दिनो वहाँ पुरूषो कीमजदूरी दस पैसे से अधिक नहीं थी। स्त्रियो की छह पैसे और बालकों की तीन पैसे थी। चार आने की मजदूरी पाने वाला किसान भाग्यशाली समझा जाता था।

साथियो से सलाह करके पहले तो छह गाँवो में बालकों के लिए पाठशाला खोलने का निश्चयकिया। शर्त यह थी कि उन गाँवो के मुखिया मकान और शिक्षक का भोजन व्यय दे, उसके दूसरे खर्च की व्यवस्था हम करे। यहाँ के गाँवो में पैसे की विपुलतानहीं थी, पर अनाज वगैरा देने की शक्ति लोगों में थी। इसलिए लोग कच्चा अनाज देने को तैयार हो गये थे

महान प्रश्न यह था कि शिक्षक कहाँ से लाये जाये? बिहार में थोडा वेतन लेने वाले अथवा कुछ न लेनेवाले अच्छेशिक्षको का मिलना कठिन था। मेरी कल्पना यह थी कि साधारण शिक्षको के हाथ में बच्चो को कभी न छोडना चाहिये। शिक्षक को अक्षर-ज्ञान चाहे थोड़ा हो,पर उसमें चरित्र बल तो होना ही चाहिये।

इस काम के लिए मैंने सार्वजनिक रूप से स्वयंसेवको की माँग की। उसके उत्तर में गंगाधररावदेशपांडे ने बाबासाहब सोमण और पुंडलीक को भेजा। बम्बई से अवन्तिकाबाई गोखले आयी। दक्षिण से आनन्दीबाई आयी। मैंने छोटेलाल, सुरेन्द्रनाथ तथाअपने लड़के देवदास को बुला लिया। इसी बीच महादेव देसाई और महादेव देसाई और नरहरि परीख मुझे मिल गये थे। महादेव देसाई की पत्नी दुर्गाबहन और नरहरिपरीख की पत्नी मणिबहन भी आयी। मैंने कस्तूरबाई को भी बुला लिया था। शिक्षको और शिक्षिकाओ का इतना संघ काफी था। श्रीमति अवन्तिकाबाई औरआनन्दीबाई की गिनती तो शिक्षितो में हो सकती थी, पर मणिबहन परीख और दुर्गाबहन को सिर्फ थोडी-सी गुजराती आती थी। कस्तूरबाई की पढाई तो नहीं केबराबर ही थी। ये बहने हिन्दी-भाषी बच्चो को किसी प्रकार पढ़ाती?

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book