|
जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
160 पाठक हैं |
||||||
my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...
रंगरूटों की भरती
मैं सभा में हाजिर हुआ। वाइसरॉय की तीव्र इच्छा थी कि मैं सिपाहियो की मददवासेप्रस्ताव का समर्थन करूँ। मैंने हिन्दी हिन्दुस्तानी में बोलने की इजाजत चाही। वाइसरॉय ने इजाजत तो दी, किन्तु साथ ही अंग्रेजी में भी बोलने कोकहा। मुझे भाषण तो करना ही नहीं था। मैंने वहाँ जो कहा सो इतना ही था, 'मुझे अपनी जिम्मेदारी का पूरा ख्याल है और उस जिम्मेदारी को समझते हुएमैं इस प्रस्ताव का समर्थन करता हूँ।'
हिन्दुस्तानी में बोलने के लिए मुझे बहुतो ने धन्यबाद दिया। वे कहते थे कि इधर के जमाने में वाइसरॉयकी सभा में हिन्दुस्तानी बोलने का यह पहला उदाहरण था। धन्यबाद की और पहले उदाहरण की बात सुनकर मुझे दुःख हुआ। मैं शरमाया, अपने ही देश में, देश सेसम्बन्ध रखनेवाले काम की सभा में, देश की भाषा का बहिस्कार अथवा अवगणना कितने दुःख की बात थी ! और, मेरे जैसा कोई हिन्दुस्तानी में एक या दोवाक्य बोले तो उसमें धन्यबाद किस बात का? ऐसे प्रसंग हमारी गिरी हुई दशा का ख्याल करानेवाले है। सभा में कहे गये मेरे वाक्य में मेरे लिए तो बहुतवजन था। मैं उस सभा को अथवा उस समर्थन को भूल नहीं सकता था। अपनी एक जिम्मेदारी तो मुझे दिल्ली में ही पूरी कर लेनी थी। वाइसरॉय को पत्र लिखनेका काम मुझे सरल न जान पड़ा। सभा में जाने की अपनी अनिच्छा, उसके कारण, भविष्य की आशाये आदि की सफाई देना मुझे अपने लिए सरकार के लिए और जनता केलिए आवश्यक मालूम हुआ।
मैंने वाइसरॉय को जो पत्र लिखा, उसमें लोकमान्य तिलक, अली भाई आदि नेताओं की अनुपस्थिति के विषय में अपना खेदप्रकट किया तथा लोगों की राजनीतिक माँग का और लड़ाई के कारण उत्पन्न हुई मुसलमानों की माँग का उल्लेख किया। मैंने इस पत्र को छपाने की अनुमति चाहीऔर वाइसरॉय ने वह खुशी से दे दी।
|
|||||










