लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


पलवल स्टेशन आने के पहले ही पुलिस अधिकारीने मेरे हाथ पर आदेश-पत्र रखा। आदेश इस प्रकार का था : 'आपके पंजाब में प्रवेश करने से अशान्ति बढ़ने का डर है, अतएव आप पंजाव की सीमा में प्रवेशन करे।' आदेश-पत्र देकर पुलिस में उतर जाने को कहा। मैंने उतरने से इनकार किया और कहा, 'मैं अशान्ति बढाने नहीं बल्कि निमंत्रण पाकर अशान्ति घटानेके लिए जाना चाहता हूँ। इसलिए खेद है कि मुझसे इस आदेश का पालन नहीं हो सकेगा।'

पलवल आया। महादेव मेरे साथ थे। उनसे मैंने दिल्ली जाकरश्रद्धानन्दजी को खबर देने और लोगों को शान्त रखने के लिए कहा। मैंने महादेव से यह भी कहा कि वे लोगों को बता दे कि सरकारी आदेश का अनादर करनेके कारण जो सजा होगी उसे भोगने का मैंने निश्चय कर लिया है, साथ ही लोगों को समझाने के लिए कहा कि मुझे सजा होने पर भी उनके शान्त रहने में हीहमारी जीत है।

मुझे पलवल स्टेशन पर उतार लिया गया और पुलिस के हवाले किया गया। फिर दिल्ली से आनेवाली किसी ट्रेन के तीसरे दर्जे केडिब्बे में मुझे बैठाया गया और साथ में पुलिस का दल भी बैठा। मथुरा पहुँचने पर मुझे पुलिस की बारक में ले गये। मेरा क्या होगा और मुझे कहाँले जाना है, सो कोई पुलिस अधिकारी मुझे बता न सका। सुबह 4 बजे मुझे जगाया और बम्बई जानेवाली मालगाड़ी में बैठा दिया गया। दोपहर को मुझे सवाईमाधोपुर स्टेशन पर उतारा गया। वहाँ बम्बई की डाकगाड़ी में लाहौर से इन्स्पेटर बोरिंग आये। उन्होंने मेरा चार्ज लिया।

अब मुझे पहलेदर्जे में बैठाया गया। साथ में साहब भी बैठे। अभी तक मैं एक साधारण कैदी था, अब 'जेंटलमैन कैदी' माना जाने लगा। साहब ने सर माइकल ओडवायर का बखानशुरू किया। उन्हें मेरे विरुद्ध तो कोई शिकायत है ही नहीं, किन्तु मेरे पंजाब जाने से उन्हें अशान्ति का पूरा भय है, आदि बाते कह कर मुझेस्वेच्छा से लौट जाने और फिर से पंजाब की सीमा पार न करने का अनुरोध किया। मैंने उनसे कह दिया कि मुझसे इस आज्ञा का पालन नहीं हो सकेगा और मैंस्वेच्छा से वापस जाने को तैयार नहीं। अतएव साहब में लाचार होकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कहीं। मैंने पूछा, 'लेकिन यह तो कहिये कि आप मेराक्या करना चाहते है?' वे बोले, 'मुझे पता नहीं है। मैं दूसरे आदेश की राह देख रहा हूँ। अभी तो मैं आपको बम्बई ले जा रहा हूँ।'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book