लोगों की राय

व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> कैसे हासिल करें - जो आप चाहें

कैसे हासिल करें - जो आप चाहें

अब्दुस्सलाम उस्मान चाऊस

प्रकाशक : सलाम चाऊस प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :223
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 15340
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

अपने लक्ष्यो को हासिल करने के तरीके

सफल होने के प्राकृतिक नियमों की यह पुस्तक है।

सफल होने के नियम शत प्रतिशत निष्पक्ष हैं। उन्हें भावनाएँ नहीं हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि कौन सफल हो रहा है तथा कौन असफल, कौन अमीर हो रहा है तथा कौन गरीब, कौन पास हो रहा है तथा कौन फेल।

इसके अलावा इन नियमों की दूसरी विशेषता यह है कि उनका प्रयोग कोई भी कर सकता है, कोई भी इन्हें प्रयोग में ला सकता है और सफल हो सकता है।

आज के ज़माने में सफल न होने के लिये कोई बहाना ही नहीं है।

दुनिया में हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें आपसे अधिक मुश्किलों का, आपसे अधिक कठिन परिस्थितियों को सामना करना पड़ा जिसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। फिर भी वे प्रतिकूल परिस्थितियों पर जीत हासिल करते हुए आगे निकल गए।

किसी की बहुत बड़ी सफलता देखकर कई बार हम इतने प्रभावित हो जाते हैं कि वह व्यक्ति कैसी कैसी परिस्थितियों अथवा समस्याओं या असफलताओं का सामना करते हुए वहाँ तक पहुँचा होगा, इसका हमें अक्सर ख्याल भी नहीं आता।

प्रथम पृष्ठ

विनामूल्य पूर्वावलोकन

Prev
Next
Prev
Next

लोगों की राय

No reviews for this book