लोगों की राय

कहानी संग्रह >> युद्ध और बुद्ध

युद्ध और बुद्ध

मधु कांकरिया

प्रकाशक : भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :158
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 16229
आईएसबीएन :9789326352321

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

वरिष्ठ कथाकार मधु कांकरिया की कहानियाँ हमारे समय का यथार्थ उजागर करती हैं। वे जिस किसी कथ्य में भी जाती हैं, उसमें बहुत गहरे अन्दर तक पैठ कर पाठकों को जानकारियाँ उपलब्ध कराती हैं। कहानी का सत्य अपने असली रूप में हमारे समक्ष स्वतः आने लगता है।

उनकी शीर्षक कहानी 'युद्ध और बुद्ध' को ही लें। यह कहानी कश्मीर में फैले आतंकवाद पर लिखी है। सीमा पार से प्रायोजित यह आतंकवाद कश्मीरियों के घर-घर में इस क़दर फैलाया गया था कि हमारी फ़ौज को भी अपनी पहचान छिपाकर उनके बीच रहना बसना पड़ता था, ऑपरेशन को सफल अंजाम तक पहुँचाने के लिए विभिन्न जानकारियाँ जुटानी पड़ती थीं।

स्थिति इतनी भयावह हो चुकी थी कि अपने छोटे तीन बच्चों की जान बचाने के लिए एक माँ को ख़ुद अपने बड़े बेटे के सीमा पार से आने की मुखबरी फ़ौज को करनी पड़ती है। एक माँ का दर्द पाठक को हृदय तक तब झकझोरकर रख देता है जब वह उसके लिए लाये गये उसकी पसन्द के दस लेनमचूसों से आठ निकालकर एक फ़ौजी को दिखलाती है और कहती है—इंकाउंटर से पहले उसने केवल दो लेमनचूस खाये थे।

मधु कांकरिया के अपने समय की कुछ चुनिन्दा कालजयी कहानियों का यह संग्रह पाठकों को निश्चय ही पसन्द आयेगा।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book