लोगों की राय

नई पुस्तकें >> कविता लौट पड़ी

कविता लौट पड़ी

कैलाश गौतम

प्रकाशक : लोकभारती प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :182
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 16570
आईएसबीएन :9788180310604

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

कैलाश गौतम एकदम नए ढंग की भाषा लेकर आए हैं। ऐसी भाषा हिन्दी के इस दौर में कहीं नहीं दिखती। धूमिल के पास भी ऐसी भाषा नहीं थी।

—नामवर सिंह

कैलाश गौतम की कहानियों का प्रशंसक रहा हूँ। इनकी अनेक रचनाओं का लोकधर्मी रंग और ग्राम्य संस्कृत‌ि का टटकापन इन्हें एक ऐसी भंगिमा देता है, जो आसानी से इस विधा के दूसरे रचनाकारों में नहीं मिलती?

—श्रीलाल शुक्ल

कैलाश गौतम जैसे प्रथम कोटि के गीतकार निर्भय होकर अपने जीवन परिवेश, पारिवारिकता सबको अपने काव्य में मूर्त करने में लगे हैं। कैलाश गौतम जैसे वास्तविक कवि अपनी संस्कृति से एक क्षण को भी पृथक् नहीं होते। जयदेव, विद्यापत‌ि, निराला के बाद ये कविताएँ ऐसी रचनात्मक बयार हैं, जिनका स्वागत किया ही जाना चाहिए।

—श्रीनरेश मेहता

कैलाश गौतम की रचनाओं का रंग बिलकुल अनोखा है, कितनी सादगी से तन-मन की बारीक संवेदनाओं को उकेर देते हैं। इतनी मीठी पारदर्शी संवेदनाएँ ऐसी सौन्दर्य चेतना जाने क्या-क्या लौटा जाती हैं, वह सब जो तीस-पैंतीस बरस से हिन्दी कविता में खोया हुआ था‍।

—धर्मवीर भारती

कैलाश गौतम जमात से बाहर के कवि हैं। इनकी कविताओं में ताज़गी है, उबाऊपन नहीं। वे लोकमन के कवि हैं।

—दूधनाथ सिंह

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book