कहानी संग्रह >> खोसे मारती : एक युगपुरुष खोसे मारती : एक युगपुरुषविभा मोर्य
|
5 पाठक हैं |
खोसे मारती : क्रांति के कवि, मुक्ति के मार्गदर्शक।
खोसे मारती स्पेनी उपनिवेशवाद से आज़ादी की लड़ाई के अंतिम चरण के मुख्य नेता और दिशा निर्देशक माने जाते हैं। वे बहुमुखी व्यक्तित्व के बहुत धनी थे क्योंकि वे कवि, दार्शनिक, निबंधकार और पत्रकार थे। उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें क्यूबा के राष्ट्रीय नायक के साथ-साथ 20वीं सदी में क्यूबा की स्वतंत्रता और प्रगतिशील आंदोलनों के बौद्धिक मार्गदर्शक के रूप में भी जाना जाता है। मारती क्यूबा की आर्थिक और सामाजिक परियोजना का एक अभिन्न अंग है जो दुनिया भर में सामाजिक न्याय आंदोलनों के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। अपने बौद्धिक और वैचारिक संघर्ष के लिए उन्हें लातिनि अमरीका और क़रीबे के देशों के मुद्दों के महत्वपूर्ण विचारक और सिद्धांतकार माना जाता था। अपने लेखन और राजनीतिक गतिविधि के माध्यम से, वे न केवल स्पेनिश साम्राज्य से क्यूबा की स्वतंत्रता के लिए बल्कि अमेरिकी नवउपनिवेशवाद के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई के लिए भी प्रेरणा देते हैं।
इस सदी के दौरान हमारी जनता, धीरे-धीरे उनके राजनीतिक दर्शन, हमारे प्रेरणा स्रोत खोसे मारती के उन गहन मानवीय विचारों को जानने लगी, जिन्हें वे अक्सर लिखा करते थे, जैसे : “विचारों की मोर्चाबंदी पत्थर की मोर्चाबंदी से अधिक मूल्यवान होती हैं।”
– फ़िदेल कास्त्रो
|