लोगों की राय

संकलन >> अवध नारायण मुद्गल रचना संचयन

अवध नारायण मुद्गल रचना संचयन

चित्रा मुदगल

प्रकाशक : साहित्य एकेडमी प्रकाशित वर्ष : 2025
पृष्ठ :312
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 17341
आईएसबीएन :9789361831003

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

हिंदी साहित्य का बहुआयामी स्वर – कवि, कथाकार और संपादक।

अवध नारायण मुद्गल (1936-2015) प्रख्यात कवि, कथाकार एवं संपादक। पत्रकारिता, यात्रावृत्त संस्मरण, रिपोर्ताज लेखन के साथ ही अनुवाद कार्य भी। वे दस वर्षों तक कथा पत्रिका सारिका के संपादक रहे। उन्होंने वामा एवं पतंग पत्रिका का भी संपादन किया। उनकी लेखकीय यात्रा कविता से आरंभ हुई थी लेकिन अस्सी के दशक की शुरुआत में उन्होंने ‘संपाती’, ‘चक्रवात’ एवं ‘कबंध’ जैसी उत्कृष्ट कहानियाँ लिखीं जो मध्यम वर्ग या निम्न मध्यम वर्ग की जीवन स्थितियों और चरित्रों पर आधारित हैं। कविता, कहानी, अनुवाद साक्षात्कार आदि के अलावा अवध जी ने छोटे आकार के सफरनामे लिखे हैं, जो एक फर्लांग का सफरनामा में संकलित हैं। उनकी अन्य प्रमुख पुस्तकें हैं – मेरी कथा यात्रा (कहानी-संकलन), बंबई की डायरी (डायरी), इप्तदा फिर उसी कहानी की (साक्षात्कार) आदि। उन्हें उत्तर प्रदेश के हिंदी संस्थान के ‘साहित्य भूषण’, हिंदी अकादमी दिल्ली के साहित्यकार सम्मान एवं राजभाषा विभाग, बिहार के सम्मान से सम्मानित किया गया था।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book