लोगों की राय

अमर चित्र कथा हिन्दी >> राजा भोज

राजा भोज

अनन्त पई

प्रकाशक : इंडिया बुक हाउस प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :32
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1898
आईएसबीएन :1234567890123

Like this Hindi book 0

राजा भोज - महान राजा की सुंदर चित्रों वाली कथा

राजा भोज नवीं शताब्दी में मालवा राज्य पर राज करते थे। धारा उनकी राजधानी थी। यही राजा भोज विक्रमचरित के नायक हैं। अनुमान है कि विक्रमचरित की रचना उनके जीवन काल में की गयी थी। यह कथा इस प्रकार है: राजा भोज को विक्रमादित्य का सिंहासन धरती में गड़ा हुआ मिला। सिंहासन में ३२ मूर्तियों बनी हई थीं। वे वास्तव में ३२ अप्सराएं थीं जो शाप से मूर्तियाँ बन गयी थीं। उनके लिए विधान था कि जब राजा भोज उनके सामने अपनी महानता और उदारता सिद्ध करेंगे तभी उन्हें शाप से मुक्ति मिलेगी और वे वापस अपने असली रूप में आ जायेंगी। सब मूर्तियों ने राजा को एक-एक कथा सुनायी और राजा ने अपनी महानता सिद्ध करके उन्हें शाप से मुक्ति दिलायी। परंतु भोजप्रबंध की कथा इससे भिन्न है। संस्कृत की इस रचना का कुछ अंश पद्य में है और कुछ गद्य में। यह कृति बल्लाल की है। और यहाँ हमने उसी को प्रस्तुत किया है। बल्लाल ने इतिहास लिखने की अपेक्षा अपने नायक का गुणगान किया है। भोज को कलाओं और साहित्य का पोषक बताने के प्रयत्न में बल्लाल ने इतिहास के तथ्यों की भी उपेक्षा की है। उन्होंने लिखा है कि महाकवि कालिदास और बाण भोज के दरबार की शोभा बढ़ाते थे, परंतु सच्चाई यह है कि ये दोनों कवि भोज से कई शताब्दी पहले हो चुके थे।

प्रथम पृष्ठ

विनामूल्य पूर्वावलोकन

Prev
Next
Prev
Next

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book