लोगों की राय

अमर चित्र कथा हिन्दी >> रणजीत सिंह

रणजीत सिंह

अनन्त पई

प्रकाशक : इंडिया बुक हाउस प्रकाशित वर्ष : 2004
पृष्ठ :32
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1960
आईएसबीएन :1234567890123

Like this Hindi book 0

रणजीत सिंह

रणजीत सिंह भारतीय इतिहास के बड़े ही विलक्षण पुरुषों में से थे। पिता से, उत्तराधिकार में उन्हें एक नन्हीं-सी रियासत मिली थी, मगर मृत्यु के समय उनका राज्य अविभाजित पंजाब, कश्मीर, लद्दाख, मुलतान और अफगानिस्तान के विभिन्न भागों तक फैला हुआ था। उनकी सेना एशिया की सबसे अनुशासित और क्षमतावान सेनाओं में से थी। रणजीत सिंह की सफलता का रहस्य क्या था? अकबर महान की तरह उनकी विधिवत् शिक्षा तो नहीं हुई थी, मगर जन्मजात मेधा उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनका व्यक्तित्व मधुर और विशाल था और योग्य सलाहकार चुनने की उनकी सूझ-बूझ असाधारण थी।

ये खुद सिख थे, मगर उनके निकटतम सहयोगी और अधिकांश सैनिक-हिन्दू और मुसलमान थे। उनके प्रधान मंत्री ध्यान सिंह डोगरा हिन्दू थे और तोपखाने के नायक मियाँ गौस मुसलमान। यों रणजीत सिंह न केवल कुशल सामरिक कूटनीतिज्ञ और नेता थे, बल्कि भारत के सर्वाधिक उदार हृदय और धर्म-निरपेक्ष शासकों में से थे।

प्रथम पृष्ठ

विनामूल्य पूर्वावलोकन

Prev
Next
Prev
Next

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book