लोगों की राय

जीवन कथाएँ >> लज्जा

लज्जा

तसलीमा नसरीन

प्रकाशक : वाणी प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :184
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2125
आईएसबीएन :9789352291830

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

360 पाठक हैं

प्रस्तुत उपन्यास में बांग्लादेश की हिन्दू विरोधी साम्प्रदायिकता पर प्रहार करती उस नरक का अत्यन्त मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया है...


रोने की आवाज का वे अनुसरण करते हैं। लेकिन वहाँ जाकर पाते हैं कि टीन की छत वाले एक मकान से एक बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। हैदर बारीकी से एक-एक जगह की तलाश करता है। रात भी गहरी होती जा रही है। पर सुरंजन नहीं रुकता। हर गली में झुंड-के-झुंड आँखें लाल किये लड़के खड़े हैं। उन्हें देखकर सुरंजन को लगता है, शायद यही लोग लाये होंगे, यही लोग उसकी मायावी चेहरे वाली मासूम बहन को बंदी बनाकर रखे होंगे।

'हैदर, माया क्यों नहीं मिल रही है? अभी तक माया को क्यों नहीं ढूँढ पा रहे हो?'

'मैं तो पूरी कोशिश कर रहा हूँ।'

'किसी भी तरह माया आज रात के अन्दर मिलनी ही चाहिए।'

‘ऐसा कोई भी गुंडा-मस्तान नहीं है जिसे मैं नहीं ढूँढ़ रहा हूँ। न मिलने पर क्या कर सकता हूँ, बोलो!!

सुरंजन एक के बाद एक सिगरेट सुलगाता है। माया के पैसे से खरीदी गयी सिगरेट।

'सुपर स्टार में चलो कुछ खा लेता हूँ, भूख लगी है।'

हैदर परांठा-मांस का आर्डर देता है। दो प्लेट। सुरंजन खाना चाहता है लेकिन परांठे का टुकड़ा उसके हाथ में ही रह जाता है। मुँह तक नहीं जाता। जितना समय बीत रहा है, उसकी छाती के अन्दर उतना ही हाहाकार हो रहा है। हैदर जल्दी-जल्दी खाता है। खाकर सिगरेट जलाता है। सुरंजन उसे जल्दी करने को कहता है, 'चलो चलते हैं, अब तक तो नहीं मिली।

‘और कहाँ खोजें, बोलो! किसी भी जगह को तो बाकी नहीं रखा है। अपनी आँखों से तुमने देख लिया!'

'ढाका एक छोटा शहर है। यहाँ पर माया को ढूँढ़ नहीं पायेंगे, यह भी कोई बात हुई? थाने में चलो!'

थाने में रपट लिखाने गया तो पुलिस के आदमी ने भावहीन चेहरे से रजिस्टर खींचकर नाम-धाम-पता सब लिखकर रख लिया। बस, थाने से निकलकर सुरंजन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता, ये लोग कुछ करेंगे।'

'कर भी सकते हैं।'

'वारिक की ओर चलो चलते हैं। वहाँ तुम्हारी जान-पहचान का कोई है?'


'मैंने पार्टी के लड़कों को लगा दिया है। वे लोग भी ढूँढेंगे। तुम चिंता मत करो।'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book