लोगों की राय

विविध >> 1000 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी

1000 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी

दिलीप एम सालवी

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :192
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 2605
आईएसबीएन : 9788177213409

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

394 पाठक हैं

इसमें 1000 पर्यावरण संबंधी प्रश्न तथा उनके संतोषजनक उत्तर दिये गये है....

1000 Paryavaran Prashnottari - A hindi book by Dilip M Salvi -1000 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी - दिलीप एम.सालवी

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

हमारी पृथ्वी का एक नाम ‘वसुधा’ भी है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ भारतीय संस्कृति का उद्घोष है। हमारी वसुधा जो इन्सानों, पशु-पक्षियों और वनस्पतियों का घर है, शंका से घिरी है। वातावरण के प्रदूषण ने उसका गला घोंट रखा है। औद्योगिक विकास की गति बढ़ने से, शहरीकरण और वाहनों की बढ़ती संख्या से वायु प्रदूषण की समस्या अनुभव की जा रही है। पर्यावरण से संबंधित बहुत से मुद्दे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं- पानी का बेकार बहना, ऊर्जा खपत, ईंधन, खपत, कूड़ा-कचरा, मल-मूत्र आदि की निपटान समस्या। प्रकृति की साझेदारी में वायुमंडल एवं जीवमंडल का एक निश्चित अनुपात है। यह अनुपात जब भी बिगड़ता है, प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है। यदि मनुष्य कुदरत के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ न करे तो विपदाओं से बचा जा सकेगा।

सदियों से प्रकृति के प्रति हमारा अगाध स्नेह रहा है। इसीलिए आज भी इस बात की जरूरत है कि हम प्रकृति के बारे में सजग बनें। प्रस्तुत पुस्तक पर्यावरण के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ देने के साथ-साथ विषय के प्रति पाठकों में उत्सुकता व जिज्ञासा का भाव भी उत्पन्न करेगी, ऐसा विश्वास है।

 

प्रस्तावना

 

 

हमारे देश में पर्यावरण सर्वाधिक चर्चित परंतु संकुचित अर्थों में समझा जानेवाला विषय है। प्राय: लोग पर्यावरण का अर्थ किसी जानवर या पक्षी को विलुप्त होने के कगार से बचाना समझते हैं। मीडिया या संचार माध्यम में प्राकृतिक इतिहास की कथाओं की भरमार इसके लिए उत्तरदायी है। ‘पर्यावरण’ शब्द का अर्थ तक समझने को कोई तैयार नहीं है। इसका सीधा या मतलब है-अपने चारों ओर का वातावरण, आवास एवं आसपास में घटनेवाली घटनाएँ। पर्यावरण, हवा, पानी, जीवन, भू-दृश्य आदि से संबद्ध है। हमारे शहरों, कस्बों, गाँवों और जंगलों में इन प्राकृतिक धरोहरों को प्रगति के नाम पर छेड़ा और बिगाडा जा रहा है। पर्यावरण तेजी से घटते वनों, उनके संसाधनों और निवासियों से भी संबंध रखता है। इन सब चीजों के पीछे छिपा वह नाजुक धागा है, जो हमें उनसे जोड़े रखता है। और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में हमें लघु या दीर्घ अवधि में प्रभावित करता है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए ‘पर्यावरण संरक्षण’ जरूरी हो गया है। यह एक लड़ाई है-हमारी जनसंख्या वृद्धि के झुग्गी-झोंपड़ियों, गंदी बस्तियों के फैलाव एवं प्रसार के खराब रख-रखाववाले औद्योगिक कार्यों के हवा, पानी, मिट्टी, और शोर प्रदूषण के सभी प्रकार के अकृष्ट पदार्थों के खुले और सड़ते मल-जल के विरुद्ध, जो हमारी जिंदगी को नुकसान पहुँचाते रहते हैं।

वास्तव में पृथ्वी के पर्यावरण को दूषित कर रही मानव गतिविधियों को नियंत्रित करना एक दुष्कर कार्य है, क्योंकि पर्यावरण अपघटन की कोई सीमा नहीं है। यदि मानव जाति का अस्तित्व बनाए रखना है तो हमें अपनी हानिकारक गतिविधियों पर अंकुश लगाना ही होगा। मानव जाति को प्रकृति के साथ तादात्म्य में रहना सीखना है, इसके शोषणकर्ता की तरह नहीं। इसलिए धरती के नागरिकों को पर्यावरण के बारे में जानकारी देना जरूरी है, जिससे व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों ही स्तरों पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। यही कारण है कि विद्यालयों में हमारे बच्चों को पर्यावरण से परिचित कराया जा रहा है। ये एक हजार पर्यावरण पहेलियाँ हमारे बच्चों, युवकों और जनता को पर्यावरण विज्ञान में संभावनाओं और समस्याओं के प्रति शिक्षित करने का एक प्रयास है। यदि सभी तरह के प्रदूषण और अकृष्ट पदार्थों को खत्म करने के कदम तुरंत न उठाए गए तो उनके फलस्वरूप होनेवाले जो परिणाम हमारा इंतजार कर रहे हैं, उनसे परिचित कराने की भी यह एक कोशिश है। यद्यपि प्रश्न पाठशाला जानेवालों के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, परंतु पर्यावरण में रुचि रखनेवाले किसी भी व्यक्ति को पर्यावरण के अधिक-से-अधिक पक्षों की रोचक, संबद्ध तथा शिक्षाप्रद जानकारी देना इस पुस्तक का मूल आधार है।

यह पर्यावरण के विभिन्न मसलों के प्रति जागरूकता लाने का एक विनम्र प्रयास है। यदि पुस्तक यह भावना पैदा कर सकी कि हम सब प्रकृति का ही एक अंग है और हमें हर कदम पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की ज्यादा-से-ज्यादा कोशिश करनी है तो इसे लिखने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा।
मैं डॉ.एन.आर.मांकड को विभिन्न पक्षों पर दिए गए अपने सुझावों और टिप्पणियों तथा धैर्यपूर्वक किए गए पांडुलिपि अवलोकन के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूँ। मैं यू.एस.आई.एस.के प्रलेख इकाई के श्री ए.के.सामंत, यू.एस.एस.आर.सूचना केंद्र के श्री योगी मेनन और ब्रिटिश सूचना सेवा की सुश्री मालती जय कुमार का इस पुस्तक में प्रकाशित चित्रों के लिए निम्न केंद्रों को भी धन्यवाद देता हूँ-

संयुक्त राज्य अमेरिका सूचना सेवा, फ्रांसीसी दूतावास, रूसी सूचना केंद्र, ब्रिटिश सूचना सेवा, दिल्ली, इंटरनेशंस, नौन; मिटिरियोलॉजी नेशनल, पेरिस और इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंग्लैड। अंत में मेरा हार्दिक धन्यवाद स्मृति नेहा और रोमिल को-उनके सहयोग के लिए, जब मैं लेखन कार्य में व्यस्त था।

 

-दिलीप एम.सालवी

 

1
सर्वप्रथम
प्रथम व्यक्ति

 

 1.    अपने हास्य-व्यंग्य चित्रों द्वारा जनसाधारण का ध्यान जानवरों की ओर खींचनेवाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?

    (अ) जिम डेविस                    (ब) के.शंकर पिल्लई
    (स) फ्रेड पियर्स                     (द) वॉल्ट डिज्नी

2.    सबसे पहले किसने प्रस्तावित किया कि पृथ्वी-कक्षा में वॉबल्स का चक्र मौसम की दीर्घकालीन प्रवृत्तियों की एक              मूलभूत विशेषता है ?
    (अ) जेम्स क्रॉल                (ब) मीलुटिन मिलनकोविच
    (स) लुइ अगासिज             (द) फ्रिटजोफ नानसेन

3.    सन् 1870 में ‘ईकोलॉजी’ अर्थात् ‘पारिस्थितिकी’ शब्द का    प्रयोग करनेवाला     पहला व्यक्ति कौन था ?
    (अ) अल्फ्रेड वैलेस                (ब) चार्ल्स डार्विन
    (स) अर्नेस्ट हैकेल                 (द) चार्ल्स लाइल

4.    जल प्रदूषण की समस्या पहचाननेवाला सबसे पहला व्यक्ति     कौन था ?
    (अ) अरस्तू                (ब) प्लिनी
    (स) टेल्स                     (द) हिप्पोक्रेटस

5.    मनुष्य जीवाश्म ईंधन जलाकर मौसम बदल सकता है-यह बतानेवाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
    (अ) स्यूकुरो मनाबे                (ब) जी.एस.कैलेंडर
    (स) रिचर्ड वेदराल्ड                 (द) रोजर रेविल

6.    सर्वप्रथम किसने यह अनुभव किया कि वायुमंडल की गैसें     सौर ऊष्मा अवशोषित    करती हैं ?
    (अ) जोसफ फूरियर                (ब) स्वांते एरेनियस
    (स) डेविड कीलिंग                 (द) जॉन डाल्टन

7.    लिखित इतिहास के अनुसार‘ वन्य जीव अभयारण्य’ बनाने का आदेश    देनेवाला पहला शासक कौन था ?
    (अ) अकबर                    (ब) सिकंदर
    (स) अशोक                     (द) चार्ल्स VI

8.    बिजली के कारखानों से निकलनेवाले गंधक और वर्षा के अम्लीय अंशों में संबंध ढूँढनेवाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
    (अ) जेम्स हटन                (ब) जॉन डाल्टन
    (स) रॉबर्ट एंगसस्मिथ         (द) हेनरी कैवेंडिश

9.    धूम्रपान और कैंसर के बीच संबंध सिद्ध करनेवाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
    (अ) रिचर्ड डॉल                (ब) फ्रांसिस पीटन राउस
    (स) मॉल्कम रॉस            (द) ओट्टो वारबर्ग

10.    दक्षिणी सागरों में ह्वेल की उपस्थिति बतानेवाला प्रथम व्यक्ति  कौन था ?
    (अ) स्वेंड फॉएन                (ब) जेम्स वेड्डल
    (स) जेम्स कुक                 (द) जेम्स क्लार्क रॉस

11.    पौधों की बढ़त पर रासायनिक पोषकों के प्रभाव का अध्ययन करनेवाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
    (अ) हेनरी कैवेंडिश                (ब) जस्टस लीबिग
    (स) फ्रेडरिक वॉहलर                (द) विक्टर शेलफोर्ड

12.    मानव स्वास्थ्य पर एस्बेस्टस का हानिकारक प्रभाव इंगित करनेवाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
    (अ) मैक्स पेरुज                (ब) रिचर्ड सिंज
    (स) इर्विंग जे.सेलिकोफ         (द) मॉर्टन कॉर्न

 

प्रथम वस्तुएँ और लोग

 

 

13.    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बचाव और संरक्षण पर ध्यान पानेवाले पहले जीवधारी कौन थे ?
    (अ) सरीसृप                (ब) पक्षी
    (स) सूक्ष्मजीव            (द) समुद्री प्राणी

14.    मानव द्वारा पालतू बनाया गया जुगाली करनेवाला प्रथम पशु कौन है ?
    (अ) बैल                (ब) बकरी
    (स) भेड़             (द) याक

15.    संसार का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
    (अ) मनु राष्ट्रीय उद्यान        (ब) येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान
    (स) वेनजोरी राष्ट्रीय उद्यान     (द) योसमाइट राष्ट्रीय उद्यान

16.    मानव शरीर का कौन सा अंग नाभिकीय विकिरणों द्वारा सबसे पहले प्रभावित होता है ?
    (अ) अस्थि मज्जा            (ब) यकृत
    (स) फेफड़ा                     (द) मस्तिष्क

17.    जनसाधारण किस अंतरंग प्रदूषक के प्रति सबसे पहले सतर्क     हुए ?
    (अ) कार्बन डाइऑक्साइड        (ब) फॉर्मेल्डिहाइड
    (स) रेडॉन                 (द) ओजोन

18.    सन् 1989 में अंटार्कटिका में पहली बार ‘ग्रीन पीस’ के सदस्यों और फ्रांसीसी निर्माणकर्मियों के बीच हिंसा पनपी           थी। इस हिंसा का क्या कारण था ?
    (अ) पेंगुइन का प्रजनन स्थल    (ब) ह्वेल पालन केंद्र
    (स) सील का प्रजनन स्थल     (द) उपर्युक्त सभी

19.    जनसाधारण के लिए समुद्री जीवन सबसे पहले प्रदर्शित करनेवाला चिड़ियाघर कौन सा था ?
    (अ) लंदन चिड़ियाघर        (ब) वैंकूवर जन जल संग्रहालय
    (स) स्टुटगार्ट चिड़ियाघर    (द) न्यूयॉर्क जन संग्रहालय

20.    शाही जल कुमुदिनी की आकृति की डिजाइन पर बनी पहली    इमारत कौन     सी थी ?
    (अ) एफिल टावर        (ब) क्रिस्टल महल
    (स) लिवरपूल रेलवे स्टेशन (द) पेरिस का राष्ट्रीय पुस्तकालय

21.    मनुष्य द्वारा पालतू बनाया गया पहला जानवर कौन सा था     ?
    (अ) बिल्ली            (ब) कुत्ता
    (स) घोड़ा                (द) भेड़

22.    महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए खास तौर पर नियुक्त पानी का  पहला जहाज कौन सा था ?
    (अ) एच.एम.एस.चैलेंजर        (ब) ग्लोबल चैलेंजर
    (स) एच.एम.एस.बीगल         (द) एच.एम.एस.डार्विन

23.    भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
    (अ) वेल्वादर राष्ट्रीय उद्यान    (ब) पेरियार राष्ट्रीय उद्यान
    (स) बाँदीपुर राष्ट्रीय उद्यान     (द) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

24.    ताजे पानी के जलाशयों में मत्स्य पालन सबसे पहले किन लोगों ने शुरू किया ?
    (अ) चीनी                    (ब) मेक्सिकोवासी
    (स) पोल (पोलिश)             (द) रोमन

 

प्रथम स्थल

 

 

25.    पर्यावरण दुरुपयोग का विरोध करके ‘ग्रीन पीस’ आंदोलनकारियों ने अपनी उपस्थिति का आभास सर्वप्रथम कहाँ              करवाया था ?
    (अ) मुरुरोआ एटॉल            (ब) अल्यूशियन द्वीप
    (स) उत्तरी समुद्र             (द) और्कनी द्वीप

26.    नाभिकीय अपशिष्ट पदार्थ के लिए बना पहला भूमिगत निपटान स्थल संसार में कहाँ है ?
    (अ) स्टॉकहोम के पास        (ब) डबलिन के पास
    (स) सानफ्रांसिस्को के पास     (द) लॉस एंजिल्स के पास

27.    पर्यावरण संबंधी जाँच-पड़ताल के लिए विभिन्न देशों के निर्वाचित प्रतिनिधि कहाँ पर मिले थे ?
    (अ) बॉन, जर्मनी            (ब) लंदन, इंग्लैड
    (स) वियना, ऑस्ट्रिया     (द) न्यूयॉर्क, अमेरिका

28.    बिजली बनाने के लिए भू-ऊष्मा ऊर्जा का उपयोग सबसे पहले कहाँ किया गया था ?
    (अ) मेक्सिको                    (ब) जापान
    (स) इटली                     (द) सं.रा.अमेरिका

29.    प्रकाश रासायनिक धूम-कोहरा संसार में कहाँ देखा गया था ?
    (अ) लॉस एंजिल्स            (ब) लंदन
    (स) पेरिस                 (द) टोकियो

30.    सर्वप्रथम किस शहर में विदेशी व्यापारियों द्वारा संवाहित बीमारियों से अपने निवासियों को बचाने के लिए                   ‘संगरोध नियमों’ (क्वैरन्टाइन लॉ) को शुरु किया     गया ?
    (अ) लंदन                    (ब) पेरिस
    (स) वेनिस                    (द) बगदाद

31.    प्रथम पायलट-स्केल सागर ऊष्मा ऊर्जा केंद्र कहाँ लगाया गया था ?
    (अ) क्यूबा समुद्रतट            (ब) आइरिश समुद्रतट
    (स) माले द्वीप                 (द) हवाई द्वीप

32.    सर्वप्रथम किस देश ने अपने स्वचालित वाहनों के लिए  अल्कोहल आधारित पेट्रोल को ईधन की तरह अपनाया ?
    (अ) ऑस्ट्रिया                (ब) इंडोनेशिया
    (स) ब्राजील                     (द) ऑस्ट्रेलिया

33.    संसार का पहला ‘जनसाधारण के लिए चिड़ियाघर’ कहाँ  स्थापित किया गया  था ?
    (अ) बोस्टन, अमेरिका            (ब) लंदन, इंग्लैड
    (स) पेरिस, फ्रांस             (द) पोर्ट्समाउथ, इंग्लैड

34.    सर्वप्रथम किस देश ने अपने संकटग्रस्त वर्षा वनों को बचाने के लिए ‘प्रकृति हेतु ऋण’ का रास्ता अपनाया ?
    (अ) जांबिया                    (ब) मैडागास्कर
    (स) बोलिविया                     (द) पेरु

35.    संसार की पहली राष्ट्रव्यापी ‘ग्रीन पार्टी’ कहाँ बनी ?
    (अ) स्वीडन                (ब) डेनमार्क
    (स) न्यूजीलैंड             (द) जर्मनी

 

II
पथ अन्वेषक
खोजी

 

 

36.    किसने बतलाया कि अमेरिकी और यूरोपीय दोनों ही प्रकार की ईल सारगास्सो सागर तल पर अंडे देती हैं ?
    (अ) मॉरिस बी.ओटिस            (ब) जॉन डौरी
    (स) इ.जोहांस श्मिड्ट         (द) जॉन रे

37.    सबसे पहले किसने पक्षियों के प्रवासी व्यवहार का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक पक्षी-छल्ला का प्रयोग करना             शुरू किया ?
    (अ) क्रिश्चियन मौरटेनसन        (ब) ए.जे.बर्जर
    (स) सलीम अली             (द) जे.सी.वेल्टी

38.    पीकिंग के इंपीरियल उद्यान में नए प्रकार के हिरनों के एक झुंड को किसने खोजा और कुछ को यूरोपीय                          चिड़ियाघरों में भेजकर विलुप्त होने से बचाया ?
    (अ) हेंज हेक                    (ब) पीटर स्कॉट
    (स) जॉय एडमसन             (द) पेरे अरमांड डेविड

39.    कौन सी हिम संबंधित प्रक्रिया एक उपग्रह द्वारा देखी और खोजी गई ?
    (अ) हिमशैल                (ब) पोलिन्या
    (स) हिमनदी             (द) इनमें से कोई नहीं

40.    यह परिस्थितिकीय सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था-‘किसी जीव या जीव-समूह  की सफलता या उपस्थिति परिस्थितियों की एक जटिल संरचना पर निर्भर     करती     है। कोई ऐसी     परिस्थिति, जो सहनशक्ति की सीमा की ओर ले जाए या  उसे     पार कर जाए, एक प्रतिबंधक कारण कहलाती है’ ?
    (अ) ई.पी.ओडम                (ब) वी.आई.वर्नाद्स्की
    (स) आल्डो लियोपोल्ड         (द) फ्रैंक फ्रेसर डार्लिंग

41.    किस व्यक्ति ने मूँगफली से लगभग तीन सौ उत्पाद प्राप्त     किए ?
    (अ) चार्ल्स एच.हर्टी            (ब) ऑस्टिन डब्ल्यू, कर्टिस
    (स) जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर     (द) विलियम जे.मोर्स

42.    ‘जीवनमंडलों’ का सिद्धांत किसने दिया ?
    (अ) लेसली होल्डरिज            (ब) चार्ल्स एल्टन
    (स) ई.पी.ओडम             (द) सी.हार्ट मेरियम

43.    किस उपग्रह ने ‘ओजोन छिद्र’ की उपस्थिति दर्ज की थी ?
    (अ) टिरोस.एन.                    (ब) गोज
    (स) निंबस-7                     (द) लैंडसैट-3

44.    प्राकृतिक रेडियोधर्मिता की खोज किसने की थी ?
    (अ) पियरे क्यूरी                    (ब) मेरी क्यूरी
    (स) हेनरी बेक्वेरल                 (द) उपर्युक्त सभी

45.    ‘संख्या पिरामिड’ की पारिस्थितिकीय अवधारणा किसने लागू     की थी ?
    (अ) चार्ल्स एल्टन            (ब) पॉल.आर.इरलिच
    (स) पॉल कालिनवोक्स         (द) लेमोंट सी. कोल

46.    ह्वेल की आयु ज्ञात करने का तरीका किसने खोजा ?
    (अ) रोजर पेन                (ब) एंड्रयू ई.डगलस
    (स) जे.टी.रूड                 (द) फ्रांसिस एम.बैलफोर

47.    किसने नाटकीय ढंग से दिखाया कि लंदन में फैली मियादी बुखार और हैजे की बीमारी पास के सीवर से प्रदूषित एक कुएँ के कारण है  ?
    (अ) रोनाल्ड रॉस            (ब) इमिल बेहरिंग
    (स) जॉन स्नो                 (द) हैंस ग्रैम

48.    वान-एलेन पट्टियों का पता किस उपग्रह ने लगाया था ?
    (अ) उबुरु                (ब) वैनगार्ड
    (स) एक्सप्लोरर-1         (द) आइरस

 

प्रतिपादक

 

 

49.    किस संरक्षणवादी ने एक पारिस्थितिकीय चेतना विकास की वकालत की थी ?
    (अ) गेरॉल्ड डरेल            (ब) माधव गाडगिल
    (स) एरिक एकहोम         (द) आल्डो लियोपोल्ड

50.    किसका मानना था कि मौसम-प्रेक्षण मानव ज्ञान की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण     है ?
    (अ) जॉन डाल्टन            (ब) गिल्बर्ट वाकर
    (स) अब्राहम लिंकन         (द) थॉमस जेफरसन











































प्रथम पृष्ठ

    अनुक्रम

  1. Chapter 1
  2. Chapter 2

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book