जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
57 पाठक हैं |
प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....
'तो आप मेरे लिए किसी तरह जगह निकाल ही नहीं सकते?'
अफसर ने मेरी तरफ देखा। फिर वह हँसा और बोला, 'एक उपाय हैं। मेरे केबिन में एकबर्थ खाली रहती हैं। उसे हम यात्री को को नहीं देते, पर आपको मैं वह जगह देने के लिए तैयार हूँ।' मैं खुश हुआ। सेठ से बात करके टिकट कटाया, और1893 के अप्रैल महीने में उमंगो से भीरा मैं दक्षिण अफ्रीका में अपना भाग्य आजमाने के लिए रवाना हो गया।
पहला बन्दर लामू पड़ता था। वहाँ पहुँचने में करीब तेरह दिन लगे। रास्ते में कप्तान से अच्छी मित्रताहो गयी। कप्तान को शतरंज खेलने का शौक था, पर वह अभी नौसिखुआ ही था। उसे अपने से कमजोर खलनेवाले साथी की जरूरत थी। इसलिए उसने मुझे खेलने के लिएन्योता। मैंने शतरंज की खेल कभी देखा न था। उसके विषय में सुना काफी था। खलनेवाले कहते थे कि इस खेल में बुद्धि का खासा उपयोग होता हैं। कप्तान नेकहा कि वह खुद मुझे सिखायेगा। मैं उसे अच्छा शिष्य मिला, क्योंकि मुझमे धैर्य था। मैं हारता ही रहता था। इससे कप्तान का सिखाने का उत्साह बढ़ताजाता था। मुझे शतरंज का खेल पसन्द पड़ा, पर मेरा यह शौक कभी जहाज के नीचेन उतरा। उसमें मेरी गति राजा-रानी आदि की चाल जान लेने से अधिक न बढ़ सकी।
लामू बन्दर आया। स्चीमर वहाँ तीन-चार घंटे ठहरनेवाला था। मैंबन्दर देखने नीचे उतरा। कप्तान भी गया था। उसने मुझसे कहा, 'यहाँ का बन्दरदगाबाज हैं। तुम जल्दी लौट आना।'
|