लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


इस कर के विरुद्ध जोरो की लड़ाईछिड़ी। यदि नेटान इंडियन कांग्रेस की ओर से कोई आवाज ही न उठाई जाती तो शायद वायसरॉय 25 पौंड भी मंजूर कर लेते। 25 पौंड के बदले 3 पौड होना भीकांग्रेस के आन्दोलन का ही प्रताप हो, यह पूरी तरह संभव हैं। पर इस कल्पनामें मेरी भूल हो सकती है। संभव है कि भारत सरकार में 25 पौंड के प्रस्तावको शुरू से ही अस्वीकार कर दिया हो, और हो सकता है कि कांग्रेस के विरोध नकरने पर भी वह 3 पौंड का कर ही स्वीकार करती। तो भी उसमें हिन्दुस्तान केहित की हानि तो थी ही। हिन्दुस्तान के हित-रक्षक के नाते वाइसरॉय को ऐसीअमानुषी कर कभी स्वीकार नहीं करना चाहिये था।

25 से 3 पौंड (375 रुपये से 45 रुपये ) होने में कांग्रेस क्या यश लेती? उसे तो यही अखरा किवह गिरमिटियो के हित की पूरी रक्षा न कर सकी। और 3 पौड का कर किसी न किसी दिन हटना ही चाहिये। इस निश्चय को कांग्रेस ने कभी भूलाया नहीं। पर इसनिश्चय को पूरा करने में बीस वर्श बीत गये। इस युद्ध में नेटाल के ही नहीं, बल्कि समूचे दक्षिण अफ्रीका के हिन्दुस्तानियो को सम्मिलित होनापड़ा। उसमें गोखले को निमित्त बनना पड़ा। गिरमिटिया हिन्दुस्तानियो को पूरी तरह हाथ बँटाना पड़ा। उसके कारण कुछ लोगों को गोलियाँ खाकर मरनापड़ा। दस हजार से अधिक हिन्दुस्तानियो को जेल भुगतनी पड़ी।

पर अन्त में सत्य की जीत हुई। हिन्दुस्तानियो की तपस्या में मूर्तिमान हुआ।इसके लिए अटल श्रद्धा की, अखूट धैर्य की और सतत कार्य करते रहने की आवश्यकता थी। यदि कौम हार कर बैठ जाती, कांग्रेस लड़ाई को भूल जाती और करको अनिवार्य समझकर उसके आगे झुक जाती तो वह कर आज तक गिरमिटिया हिन्दुस्तानियो से वसूल होता रहता औक इसका कलंक स्थानीय हिन्दुस्तानियो कोऔर समूचे हिन्दुस्तान को लगता।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book