लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....

अंग्रेजों का गाढ़ परिचय


इस प्रकरण को लिखते समय ऐसा समय आ गया है, जब मुझे पाठकों को यह बताना चाहियेकि सत्य के प्रयोगों की यह कथा किस प्रकार लिखी जा रही हैं। यह कथा मैंनेलिखनी शुरू की थी, तब मेरे पास कोई योजना तैयार न थी। इन प्रकरणों को मैंअपने सामने कोई पुस्तके, डायरी या दूसरे कागज पत्र रखकर नहीं लिख रहा हूँ। कहा जा सकता हैं कि लिखने के दिन अन्रयामी मुझे जिस तरह रास्ता दिखाता है,उसी तरह मैं लिखता हूँ। मैं निश्चयपूर्वक नहीं जानता कि जो क्रिया मेरे अन्तर में चलती है, उसे अन्तर्यामी की क्रिया कहा जा सकता है या नहीं।लेकिन कई वर्षो से मैंने जिस प्रकार अपने बड़े से बड़े माने गये और छोटे से छोटे गिने जा सकने वाले कार्य किये है, उसकी छानबीन करते हुए मुझे यहकहना अनुचित नहीं प्रतीत होती कि वे अन्तर्यामी की प्रेरणा से हुए है।

अन्तर्यामी को मैंने देखा नहीं, जाना नहीं। संसार की ईश्वर विषयक श्रद्धा को मैंनेअपनी श्रद्धा बना लिया है। यह श्रद्धा किसी प्रकार मिटायी नहीं जा सकती। इसलिए श्रद्धा के रूप मैं पहचानना छोड़कर मैं उसे अनुभव के रूप मेंपहचानता हूँ। फिर भी इस प्रकार अनुभव के रूप में उसका परिचय देना भी सत्य पर एक प्रकार का प्रहार है। इसलिए कदाचित यह कहना ही अधिक उचित होगा किशुद्ध रूप में उसका परिचय कराने वाला शब्द मेरे पास नहीं हैं।

मेरी यह मान्यता हैं कि उस अदृष्ट अन्तर्यामी के वशीभूत होकर मैं यह कथालिख रहा हूँ।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book